एक्सप्लोरर

यूजीसी इंडिया का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक, किए गए बहुत सारे ट्वीट

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है.

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. हैकर ने यूजीसी इंडिया के ट्विटर हैंडल की डीपी और बैकग्राउंड की तस्वीर को बदलने के साथ ही, सैकड़ों ट्विटर यूजर्स को टैग करते हुए एक के बाद एक, लगातार बहुत सारे ट्वीट किए. अकाउंट हैक करने वाले ने अकाउंट पर एक ट्वीट पिन किया है, जिसमें लिखा है, "Beanz आधिकारिक संग्रह के प्रकट होने के उपलक्ष्य में हमने अगले 24 घंटों के लिए समुदाय के सभी सक्रिय एनएफटी व्यापारियों के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है! अपने Beanz का दावा करें. गार्डन में आपका स्वागत है."

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग देश का एकमात्र अनुदान प्रदाता अभिकरण है, जिसे दो उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं, जिसमें निधियां प्रदान करने का उत्तरदायित्व और देश में उच्चतर शिक्षा के मानकों का समन्वय, निर्धारण तथा उनका रखरखाव करना शामिल है.

दो दिनों से हैकरों के निशाने पर देश के प्रतिष्ठित संस्थान
बता दें कि बीते दो दिनों से देश के प्रतिष्ठित संस्थान हैकरों के निशाने पर हैं. इससे पहले शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल करीब 2 घंटे से ज्यादा समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था. अकाउंट हैक करने के बाद हैकर्स ने उस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी. इसमें भी एक ट्वीट को पिन किया गया था, जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा था. पहले अकाउंट का प्रोफाइल फोटो बदला गया था लेकिन बाद में फोटो को हटा दिया गया था. मौसम विभाग को अकाउंट वापस लेने में करीब दो घंटे लगे थे.

वहीं, इससे पहले शुक्रवार देर रात को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया था. यह करीब 29 मिनट तक हैक रहा. इस दौरान हैकर्स ने अकाउंट से कई ट्वीट डिलीट किए थे. बाद में अकाउंट को वापस सीएम दफ्तर ने अपने नियंत्रण में ले लिया. अगले दिन शनिवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget