एक्सप्लोरर

चुनावी मौसम में राम नाम की गूंज: दशहरा के बाद अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे

सांसद संजय राउत ने कहा है कि चार साल से सत्ता में रहने के बावजूद बीजेपी ने वहां भव्य राम मंदिर बनाने के अपने वादे को अभी तक पूरा नहीं किया.

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरा के बाद उत्तर प्रदेश में अयोध्या जाएंगे. पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद  संजय राउत ने यह जानकारी दी है. संजय राउत ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर सहयोगी दल बीजेपी की आलोचना की है.

संजय राउत ने बताया कि ठाकरे 19 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में अपनी यात्रा की तारीख की घोषणा करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ शिवसेना ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का हमेशा से समर्थन किया है. चार साल से सत्ता में रहने के बावजूद बीजेपी ने वहां भव्य राम मंदिर बनाने के अपने वादे को अभी तक पूरा नहीं किया.’’

पार्टी सूत्रों ने बताया कि ठाकरे ने बुधवार शाम को यहां पार्टी के मुख्यालय सेना भवन में राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख जनमेजय शरणजी महाराज से मुलाकात की. शरणजी महाराज ने ठाकरे को अयोध्या आने का न्योता दिया और उन्हें बताया कि न्यास को राम मंदिर के निर्माण में शिवसेना की मदद की जरूरत है.

शिवसेना ने कहा बीजेपी ने करवाया ओवैसी और प्रकाश आम्बेडकर की पार्टी का गठबंधन

शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरविंद सावंत ने कहा कि सत्तारूढ़ राजग ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से तीन वादे किए थे: संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और कश्मीर मुद्दा हल करना.

सावंत ने कहा, ‘‘हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे जो हमने पहले नहीं कहा था। जब किसी ने भी बाबरी मस्जिद विध्वंस की जिम्मेदारी नहीं ली तो शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ने ली. अब राजग को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए हैं लेकिन अब भी राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हुआ और यह मामला अदालत में लंबित है.’’ मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘शिवसेना इस मुद्दे के साथ खड़ी रहेगी.’’

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें- सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर 1.5 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई, ढाई रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल गिरते रुपये पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'इट्स नॉट ब्रेकिंग, इट्स ब्रोकेन' म्यांमार भेजे जाएंगे 7 रोहिंग्या, सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से मना किया फोर्ब्स ने जारी की टॉप 10 भारतीय अमीरों की लिस्ट, जानें- कौन-कौन से नाम हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget