एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray Remarks: राम मंदिर पर उद्धव ठाकरे के बयान से भड़की बीजेपी, अनुराग ठाकुर बोले- 'जब से सत्ता गई है, तब से वे...'

Uddhav Thackeray Statement: उद्धव ठाकरे ने रविवार को राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर आशंका जताई थी कि समारोह खत्म होने के बाद गोधरा जैसा कुछ हो सकता है.

Uddhav Thackeray On Ram Mandir: शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे के राम मंदिर पर दिए बयान पर बीजेपी ने हमलावर रुख अपनाया है. बीजेपी ने उद्धव ठाकरे के साथ ही कांग्रेस से भी सवाल किया है कि क्या सनातन धर्म के अपमान से वे सहमत हैं. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने एएनआई से कहा, ''उद्धव ठाकरे की सत्ता जब से गई है, तब से वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.'' 

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ''उद्धव जी से मेरा सवाल है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के नेता हिंदुओं का अपमान, सनातन धर्म की तुलना एचआईवी एड्स, डेंगू, मलेरिया से कर रहे हैं. क्या आप इससे सहमत हैं. क्या ये बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं है. क्या ये कांग्रेस और उद्धव ठाकरे को स्वीकार है?''

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था?

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार (10 सितम्बर) को जलगांव में राम मंदिर को लेकर बयान दिया था. उद्धव ठाकरे ने कहा था कि "आने वाले दिनों में राम मंदिर का उद्घाटन होगा. संभावना है कि उद्घाटन के लिए देशभर से कई हिंदुओं को बुलाया जाएगा और समारोह खत्म होने के बाद लोगों के लौटने पर वे गोधरा कांड जैसा कुछ कर सकते हैं." राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में होने की संभावना है.

'इंडिया' गठबंधन पर भी ठाकुर ने बोला हमला

विपक्ष के गठबंधन पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, ''जो लोग भ्रष्ट हैं, जिनके राजनीतिक दल, परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और बेल पर हैं, उन्होंने अपना भ्रष्ट चेहरा छिपाने के लिए चोला बदला है. लेकिन चाल, चरित्र और चेहरा भ्रष्ट नजर आता है. नाम बदलने से कुछ नहीं होगा. यूपीए का काम, कांग्रेस का भ्रष्टाचार, ये सब जनता को पता है.''

रविशंकर प्रसाद ने भी उद्धव पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मैं भगवान राम से प्रार्थना करना चाहूंगा कि उन्हें कुछ सद्बुद्धि दें. ये एक शर्मनाक और अशोभनीय टिप्पणी है. हम इसकी निंदा करते हैं." 

यह भी पढ़ें

G20 Summit Delhi: जी20 में भारत की सफलता का चीन भी हुआ कायल, नई दिल्ली घोषणापत्र पर क्या कुछ बोला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
PM मोदी और अमित शाह ने देश को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- 'आत्मविश्वास का दीप...'
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल और ओडिशा में GPIL के कई ठिकानों पर ED रेड, क्या है पूरा मामला
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget