एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का संसद में 50 फीसदी घट जाएगा कद! अगर साथ छोड़ गए 6 सांसद 

उद्धव ठाकरे को एक बार फिर झटका लग सकता है. उनके छह सांसद साथ छोड़ सकते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना (UBT) ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी और शिंदे की शिवसेना 7 सीटों पर जीती थी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो उद्धव ठाकरे को चिंता में डालने वाला है. बताया जा रहा है कि उद्धव गुट के छह सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं. सूत्रों की मानें तो शिंदे ने इस बार उद्धव के खिलाफ 'ऑपरेशन टाइगर' चलाया है, जिसमें उन्हें उद्धव गुट के 6 सांसदों को तोड़ने में सफलता भी मिल गई है. अगर ऐसा हुआ तो संसद में उद्धव ठाकरे का कद कितना रह जाएगा? 

सूत्रों ने बताया है कि एकनाथ शिंदे ने उद्धव गुट के 9 में से 6 सांसद अपनी शिवसेना में शामिल करा सकते हैं. इस अभियान को आगामी संसद सत्र से पहले पूरा करने की कवायद चल रही है. इस 'ऑपरेशन टाइगर' को सफल बनाने के लिए काफी समय से पर्दे के पीछे मीटिंग चल रही थीं. शिंदे के इस ऑपरेशन को बीजेपी का भी समर्थन मिल रहा है. खबर है कि उद्धव गुट के 6 सांसद शिंदे के साथ जाने के लिए तैयार हो गए हैं. 

संसद में कितना रह जाएगा उद्धव का कद? 

2024 के लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी और शिंदे की शिवसेना 7 सीटों पर जीती थी. अब अगर उद्धव के 6 सांसद पार्टी छोड़कर जाते हैं तो शिंदे के पास लोकसभा में 13 सांसद हो जाएंगे. जबकि उद्धव ठाकरे के पास लोकसभा चुनाव में केवल तीन सांसद होंगे. इसके अलावा राज्यसभा में उद्धव गुट के दो सांसद हैं. संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी उद्धव गुट की सांसद हैं. इस तरह संसद में उद्धव ठाकरे के केवल पांच सांसद रह जाएंगे, जबकि शिंदे गुट और मजबूत हो जाएगा. शिंदे गुटे के लोकसभा में 13 और  राज्यसभा में एक सांसद यानी कुल 14 सांसद होंगे. 

दल-बदल कानून से बचने के लिए साथ रहे 6 सांसद! 

बताया जा रहा है कि दल-बदल विरोधी कानून से बचने के लिए उद्धव गुट के 6 सांसद एक साथ पार्टी छोड़ने को तैयार हो गए हैं. इस कानून में अगर दो तिहाई से कम सांसद पार्टी छोड़ते हैं, तो उन पर एक्शन लिया जा सकता है. उद्धव ठाकरे की पार्टी के 9 सांसद थे, उसके दो तिहाई सांसदों को तोड़ लिया जाए तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. इसीलिए शिंदे एक साथ छह सांसदों को शिवसेना में शामिल कराएंगे. इन सांसदों को पूरी तरह से मनाने में समय लगा. ये भी कहा जा रहा है कि उद्धव गुट के कई विधायक भी शिंदे के संपर्क में हैं. हालांकि फिलहाल विधायकों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है.  

2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली थीं? 

2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस ने जीती थीं. कांग्रेस को 13 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि दूसरे नंबर पर बीजेपी और उद्धव की शिवेसना रही. इन दोनों दलों ने 9-9 सीटों पर जीत हासिल की थी. उसके बाद शरद पवार की एनसीपी ने 8, शिंदे की शिवसेना ने 7 और अजित पवार की एनसीपी को एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली थी.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में हो गया खेला! उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका, 6 सांसद छोड़ेंगे साथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget