एक्सप्लोरर

अभी नहीं शुरू होगी ट्रेन सेवा, प्रवासी मजदूरों को उनके प्रदेश भेजने की दिशा में काम जारी- उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों के लिए लगातार चर्चा जारी है. अभी ट्रेन शुरू नहीं होगी क्योंकि इससे खतरा बढ़ सकता है, लेकिन जो हो सकता है वो किया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने डिजिटल माध्यम से महाराष्ट्र के लोगो को संबोधित करते हुए कहा की मुंबई में रह रहे परप्रांतियों को उनके प्रदेश में भेजने की दिशा में काम जारी है पर ट्रेन सेवा अभी नहीं शुरू होगी. उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मैं परप्रांतीय मजदूरों से कहना चाहता हूं कि आपके लिए लगातार चर्चा जारी है पर अभी ट्रेन शुरू नहीं होगी, क्योंकि इससे खतरा बढ़ सकता है. जो हो सकता है वो बात कर रहे हैं. कोटा में हमारे कुछ छात्र हैं, उनके लिए भी लगातार बात चल रही है. रास्ता निकालने की कोशिश जारी है. 3 तारीख के बाद क्या करना है उसे लेकर चर्चा कर रहे हैं. 20 तारीख के बाद हमने कुछ जगहों पर लोगों कल बाहर निकलने दिया है. मुंबई में कुछ लोग बाहर आए, वो नहीं होना चाहिए. वहां खतरा ज्यादा है.''

उद्धव ठाकरे ने अक्षय तृतीया और रमज़ान की शुभकामनाएं दी और कहा, ''सड़क या मस्जिद में नमाज़ अदा ना करें. सभी प्रार्थनास्थल बंद हैं. कुछ लोग पूछ रहे हैं देव कहां है तो जो पुलिस, डॉक्टर हमारे लिए दिन रात काम कर रहे हैं अभी वो देव हैं.

मुंबई पुलिस के 2 कांस्टेबल की मौत पर उद्धव ठाकरे के कहा कि 2 पुलिस कांस्टेबल की मृत्यू हुई है. यह दुख की बात है. उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. मैं बार बार संयम रखने की बात करता हूं, हर जगह कुछ होने पर सबसे पहले लोग पुलिस पर आरोप लगाते हैं. यह पुलिस दिन रात हमारे लिए काम करती है. कोरोना के लिए लड़ते लड़ते उनकी मृत्यु हुई. सरकार की ओर से जो कुछ किया जा सकता है वो हम करेंगे पर वो आदमी तो चला गया. यह सभी अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोग बड़े तनाव में काम कर रहे है.

उद्धव ठाकरे ने कोरोना से लड़ाई के बारे में कहा, ''जिस तादाद से कोरोना के मरीजों में जल्द बढ़ोतरी हो रही थी. उसमें कमी आई है. यह संयम का खेल है, इससे जीतने के लिए संयम रखना होगा. कुल मामलों में से 80 फीसदी लोगों में कोई लक्षण नहीं है. केवल 20 फीसदी लोगों में जो मध्यम, गंभीर और अति गंभीर लक्षण है उससे लड़ाई जारी है. लॉकडाउन का असर आप सब पर पड़ा है इसमें कोई दो राय नहीं. मैं कुछ कागज़ लेकर बैठा हूं. हर रोज़ आंकड़े आप टीवी पर देख रहे हैं. हमने कुछ किसी से नहीं छिपाया है. केंद्र की एक टीम मुंबई, पुणे में बैठी हुई है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी से दोबारा बात होगी. लगातार गृहमंत्री से बात जारी है.हम प्लाज्मा का प्रयोग शुरू कर रहे हैं.मरीज़ न बढ़े इसे लेकर भी प्रयोग शुरू हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget