एक्सप्लोरर

COVID 19: महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया, सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा- हालत बेहद गंभीर, घर पर ही रहें

लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य में हालत बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घर पर ही रहें और जब बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें.

मुंबईः कोरोना संकट को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर उद्धव ठाकरे ने यह फैसला लिया है. लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि राज्य में हालत बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घर पर ही रहें और जब बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें.

बता दें कि संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 1800 के पार पहुंच चुकी है. राज्य में अबतक सबसे ज्यादा 110 लोगों की मौत हो गई है.

ओडिशा और पंजाब बढ़ा चुका है लॉकडाउन

इससे पहले ओडिशा और पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपने अपने राज्यों में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था. लॉकडाउन बढ़ाने वाला ओडिशा पहला राज्य बना था.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन बढ़ाने के बाद कहा था कि राज्य में 17 तक के लिए स्कूल और कॉलेज यानी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

इसके अलावा राज्य की नवीन पटनायक सरकार ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल की अवधि तक ट्रेनों और हवाई सेवाओं को शुरू नहीं करने का आग्रह भी किया है.

देश में बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण

बता दें कि देश भर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन नए नए मामले सामने आ रहे हैं. मौजूदा वक्त में देश में 4774 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिनमें से 642 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस के कारण देश भर में 239 लोगों की मौत हो चुकी है.

CM केजरीवाल बोले- पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया, प्रधानमंत्री की तरफ से आधिकारिक एलान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget