एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की संभावना पर बोले उद्धव, यह हमारे लिए हजम होने लायक नहीं

14 दिसंबर के मतदान के बाद जारी कई एग्जिट पोल में बीजेपी को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल करते दिखाया गया है. करीब-करीब सभी एग्जिट पोल ने राज्य में बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई है.

मुंबई: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुजरात में बीजेपी की स्पष्ट जीत की संभावना जताने वाले एग्जिट पोल से शनिवार को असहमत नजर आए. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालने के लिए उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामना देते हुए कहा कि उन्होंने गुजरात चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की है. आशा करते हैं कि वह अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे.

उद्धव ने कहा कि गुजरात में मौजूदा राजनीतिक माहौल और एग्जिट पोल के नतीजों के बीच एक बड़ा अंतर है. दरअसल, शिवसेना और सत्तारूढ़ बीजेपी के रिश्तों में तल्खियां हैं. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल ने गुजरात में बीजेपी के लिए एक स्पष्ट जीत की संभावना जताई है. हालांकि, एग्जिट पोल की संभावना हमारे लिए हजम होने लायक नहीं है. सोमवार को नतीजे आएंगे और हर किसी को इसे स्वीकार करना होगा. शिवसेना प्रमुख ने उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास मातोश्री में ये बात कही.

गौरतलब है कि 14 दिसंबर के मतदान के बाद जारी कई एग्जिट पोल में बीजेपी को 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल करते दिखाया गया है. करीब-करीब सभी एग्जिट पोल ने राज्य में बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई है.

कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभालने को लेकर ठाकरे ने राहुल को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि वह अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतरेंगे. ’’ उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश ने इस पार्टी से काफी उम्मीदें की लेकिन यह किसान कर्ज माफी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का हल करने में सक्षम नहीं है. यह पूछे जाने पर कि क्या महाराष्ट्र में बीजेपी ने शिवसेना को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की है, उन्होंने इसका नकारात्मक जवाब दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget