एक्सप्लोरर

'उन्हें थोड़ा गोमूत्र पी लेना चाहिए', BJP-RSS पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- हनुमान चालीसा पढ़ने वाले मस्जिदों में...

Uddhav Thackeray Slams BJP-RSS: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी (BJP) पर एक बार फिर हमला बोला है. इस बार वह हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ जमकर बरसे हैं.

Uddhav Thackeray On RSS-BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने हिंदुत्व के मुद्दे पर बीजेपी और आरएसएस को आड़े हाथ लिया है. विपक्षी गठबंधन में विभाजन की अटकलों के बीच महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) ने रविवार (16 अप्रैल) को नागपुर में एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और देश के लिए बलिदान दिए हैं.

ठाकरे ने कहा कि एक तरफ बीजेपी हनुमान चालीसा पढ़ती है तो दूसरी तरफ वे मस्जिदों में जाकर कव्वाली सुनते है. क्या यह उनका हिंदुत्व है? वे यूपी में जाकर उर्दू में मन की बात करते हैं, क्या यही उनका हिंदुत्व है? हमारा हिंदुत्व देश के लिए जीवन बलिदान है और उनका हिंदुत्व केवल दिखावा है. 

'RSS-बीजेपी गौमूत्रधारी हिंदुत्व'

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनपर हर बार आरोप लगाया जाता है कि वह कांग्रेस के साथ गए और हिंदुत्व छोड़ दिया, क्या कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं है? क्या आरएसएस-बीजेपी 'गौमूत्रधारी हिंदुत्व' है. उन्होंने (बीजेपी) हाल ही में संभाजीनगर में उस जगह पर गोमूत्र छिड़का जहां हमने अपनी जनसभा की थी. उन्हें कुछ गोमूत्र पीना भी चाहिए था, वे समझदार हो जाते. 

एकनाथ शिंदे पर निशाना

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने को लेकर भी जमकर निशाना साधा. ठाकरे ने कहा कि राज्य में किसान ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से पीड़ित थे लेकिन राज्य के सीएम अयोध्या दर्शन के लिए गए थे. केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा कि वे लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या कर रहे हैं. अडानी के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ अपने करीबी सहयोगियों की मदद करने के लिए है.

ये भी पढ़ें: 

Atiq Ahmad Killed: अतीक क्यों मारा गया, कैसे अपराध की दुनिया में रखा कदम, पढ़िए बाहुबली बनने से लेकर पतन तक की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget