एक्सप्लोरर
15 लाख रुपये की तरह राम मंदिर भी जुमला है? उद्धव ठाकरे ने बोला हमला
उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये के वादे की तरह राम मंदिर भी जुमला है? ये मुद्दा चुनाव के समय याद आता है, और चुनाव पूरे होने पर भुला दिया जाता है. जब हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं, तो हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राम मंदिर वास्तव में बनाया जाए.

नई दिल्लीः शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर राम मंदिर को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. 15 लाख रुपये की तरह राम मंदिर भी जुमला है? ऐसा कहकर अयोध्या जाने से पहले उद्धव ठाकरे ने सरकार को चेतावनी दी हैं. केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा है. उद्धव ठाकरे 24 और 25 नवंबर को अयोध्या जाने वाले हैं उससे पहले पत्रकारों के एक समारोह में उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये के वादे की तरह राम मंदिर भी जुमला है? ये मुद्दा चुनाव के समय याद आता है, और चुनाव पूरे होने पर भुला दिया जाता है. जब हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं, तो हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राम मंदिर वास्तव में बनाया जाए. यह मुद्दा केवल चुनाव के दौरान आता है और एक बार चुनाव खत्म होने के बाद इसे भुला दिया जाता है. राम मंदिर एक आस्था और राष्ट्रीय अस्मिता का मामला बन गया है. राम मंदिर निर्माण के लिए शिवसेना के साथ साथ अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद भी आक्रमक होते हुए नज़र आ रहा है. शिवसेना मुंबई शहर मे अयोध्या को लेकर माहौल बना रही है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी 24 नवंबर को अयोध्या जाएंगे. वहां वह लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने के बाद शाम को सरयू आरती भी करेंगे. ठाकरे 25 नवंबर को रामलला के दर्शन करेंगे. उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे इस मिशन अयोध्या पर कई लोग टीका-टिप्पणी कर रहे हैं. चुनाव के दौरान ही शिवसेना को राम मंदिर याद आया ऐसा कह रहे हैं, उनको मेरा जवाब यही है कि हां चुनाव के पहले ही याद आया है क्योंकि चुनाव के पहले राम मंदिर का सपना दिखाया गया था. 'हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार' अयोध्या से पहले शिवसेना का यह नया नारा है, शिवसेना के सांसद, विधायक अयोध्या पहुंच गए हैं. अयोध्या की रणनीति तय हो गई है.Just like Rs 15 lakh in everyone’s account, is Ram Mandir also a jumla? When we're taking up this issue, we aim to ensure that Ram Mandir is actually built.This issue comes up only during the elections &once elections are over it is forgotten: Uddhav Thackeray, Shiv Sena in Mumbai pic.twitter.com/XFlMCTDMUU
— ANI (@ANI) November 20, 2018
और पढ़ें
Source: IOCL
























