एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड में NIA ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, अब तक 7 की हुई गिरफ्तारी

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड मामले में एनआईए ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Udaipur Murder Case: उदयपुर हत्याकांड मामले में एनआईए (NIA) ने सातवें आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया है. आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख (31) को कल गिरफ्तार किया था. एनआईए ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रियाज अटारी (Riyaz Atari) का करीबी सहयोगी था और उसने कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की हत्या की साजिश में सक्रिय भाग लिया था. इससे पहले इस मामले में 29 जून, एक जुलाई और चार जुलाई को छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था. 

एनआईए के हत्थे चढ़े इस आरोपी को बबला के नाम से जाना जाता है. बबला ने कन्हैया लाल की हत्या में रैकी करने में रियाज और गौस मोहम्मद का साथ दिया था. इसके अलावा हत्या की साजिश में उसका अहम रोल भी है. खास बात ये है कि बबला को हत्याकांड के अगले दिन ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन फिर उसे छोड़ दिया गया था. अब उसे दो तीन दिन से एनआईए ने हिरासत में ले रखा था. 

उदयपुर में हुई थी कन्हैयालाल की हत्या

बता दें कि, बीती 28 जून को उदयपुर में दो हमलावरों रियाज अटारी और गौस मोहम्मद ने एक फेसबुक पोस्ट को लेकर कन्हैया लाल नामक दर्जी की हत्या कर दी थी. बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में कन्हैया लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. आरोपी उनकी दुकान में कपड़े सिलवाने के बहाने आए थे और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. हत्या के दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था. 

एनआईए कर रही मामले की जांच

इसके बाद आरोपियों ने हत्या का वीडियो वायरल कर दिया था. दोनों आरोपियों को उसी दिन राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने गिरफ्तार कर लिया था. मामले जांच फिर एनआईए (NIA) को सौंपी गई थी. इस हत्याकांड (Udaipur Murder Case) में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस बीच मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- 

उदयपुर, अमरावती हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद का दिल्ली में मार्च

Assam News: नुक्कड़ नाटक में भगवान शिव का रोल करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget