एक्सप्लोरर

Udaipur Murder: कन्हैया लाल के हत्यारों के पाकिस्तानी संगठन से जुड़े तार, दावत-ए इस्लामी ने आतंकवाद से रिश्ते पर किया इनकार

Dawat e Islami on Udaipur Murder: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बर्बर हत्या के बाद पाकिस्तान के मुस्लिम संगठनों में से एक (Dawat e Islami) दावत-ए-इस्लामी का नाम चर्चा में आया.

Udaipur Kanhaiya Lal Murder Case: उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में एसआईटी की जांच में कई अहम खुलासे हो रहे हैं. कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) के हत्यारों पर पाकिस्तानी संगठन से सांठगांठ के आरोप लग रहे हैं. बताया जा रहा है कि साल 2014 में कन्हैया लाल का हत्यारा ग़ौस मोहम्मद (Ghouse Mohammed) 30 लोगों के दल के साथ पाकिस्तान गया था. ये सभी दावते इस्लामिक के एक जलसे में शामिल हुए थे. इस बीच दावत-ए-इस्लामी (Dawat e Islami) ने किसी भी प्रकार के आतंकवाद के साथ किसी तरह के रिश्ते को खारिज किया है.

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बर्बर हत्या के बाद पाकिस्तान के सबसे बड़े सुन्नी-बरेलवी मुस्लिम संगठनों में से एक (Dawat e Islami) दावत-ए-इस्लामी का नाम चर्चा में आया है. 

दावत-ए-इस्लामी ने क्या कहा?

पाकिस्तानी मुस्लिम संगठनों में से एक दावत-ए-इस्लामी ने किसी भी तरह के आंतकवाद के साथ जुड़ाव को खारिज कर दिया है. संगठन का कहना है कि वो विशुद्ध रूप से शैक्षिक, धर्म प्रचारक और परोपकारी संगठन है जो शांति को लेकर प्रचार प्रसार करता है. दावत-ए-इस्लामी के मुख्यालय के एक मौलाना महमूद कादरी के मुताबिक इस संगठन का किसी भी तरह के आतंकी गतिविधियों से कोई जुड़ाव नहीं है. महमूद ने पीटीआई के हवाले से कहा है कि दावत-ए-इस्लामी का आतंकवाद के किसी भी कृत्य से कोई लेना-देना नहीं है. 

आतंकी संगठन से रिश्तों से दावत-ए-इस्लामी का इनकार

दावत-ए-इस्लामी के मौलाना ने आगे कहा कि दुनिया भर से हजारों छात्र इस्लाम के अध्ययन के लिए संगठन के मुख्यालय का दौरा करते हैं जहां चरमपंथ या कट्टरवाद का प्रचार प्रसार नहीं किया जाता. हम पूरी तरह से गैर सियासी संगठन हैं. महमूद ने कहा कि दावत-ए-इस्लामी की दुनिया भर में शाखाएं हैं, संगठन एक टेलीविजन चैनल- मदनी चैनल संचालित करता है और समूह के सभी विवरणों के साथ एक वेबसाइट भी है.

कन्हैया लाल के हत्यारों के पाक संगठन के जुड़े तार

पाकिस्तान (Pakistan) में कराची मुख्यालय वाला दावत-ए-इस्लामी (Dawat e Islami) संगठन उस वक्त सुर्खियों में आया जब ये बात सामने आई कि राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों में से एक दावत-ए-इस्लामी से प्रेरित था और 2014 में उसने कराची का दौरा किया था. बता दें कि रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने मंगलवार को उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की हत्या कर दी थी और ऑनलाइन वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वो इस्लाम के अपमान का बदला ले रहे हैं. जांच में खुलासा ये भी हुआ है कि वो लाइव हत्या कर दहशत फैलाना चाहता था.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: चुनाव प्रचार में सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर, इमरान खान की पार्टी के होर्डिंग पर लगी थी फोटो

Udaipur Killing: नूपुर शर्मा के बयान के बाद कुछ बड़ा करने की तैयारी में थे कन्हैया लाल के हत्यारे, जांच में हुए खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget