एक्सप्लोरर

Biparjoy Cyclone: अंतरिक्ष से कैसा दिखता है चक्रवात बिपरजॉय? यूएई के एस्ट्रोनॉट ने लीं तस्वीरें

Cyclone Biparjoy Landfall: संयुक्त अरब अमीरात यूएई के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल-नेयादी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बिपरजॉय चक्रवात की हैरतअंगेज तस्वीरें कैद की हैं.

UAE Astronaut Sultan Al Neyadi: बिपरजॉय चक्रवाती तूफान ने गुरुवार (15 जून) की शाम को गुजरात में दस्तक दे दी है. चक्रवात के कारण गुजरात के ज्यादातर जिलों में तेज आंधी के साथ में भारी बारिश हो रही है. इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने अंतरिक्ष से भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की हैरतअंगेज तस्वीरें भेजी हैं. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक शीर्ष मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार (15 जून) को बताया कि चक्रवाती तूफान गुजरात के तट पर टकरा गया है. तूफान जखाऊ पोर्ट के पास लैंडफॉल शुरू हो गया है, जो आधी रात तक जारी रहेगा. 

अरब सागर में बिपरजॉय चक्रवात की तस्वीरें

अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी ने तस्वीरों शेयर करते हुए एक ट्वीट में कहा, "जैसा कि मेरे पिछले वीडियो में वादा किया गया था, यहां अरब सागर में बन रहे बिपरजॉय चक्रवात की कुछ तस्वीरें हैं. जिन्हें मैंने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दो दिनों में क्लिक किया है." अल-नेयादी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें चक्रवात की भयावहता को देखा जा सकता है.

नेयादी ने बिपरजॉय का वीडियो भी जारी किया

इससे पहले अल-नेयादी बिपरजॉय चक्रवात की एक वीडियो शेयर की थी. नेयादी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, "अरब सागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात बन रहा है, जिसे मैंने कैद किया है... आप देखें. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कई प्राकृतिक घटनाओं को कैद करने का एक अलग दृष्टिकोणर देता है, जो धरती पर मौसम विशेषज्ञों की निगरानी करने में मदद कर सकता है." सभी सुरक्षित रहें."

गुजरात के कई जिले बिपरजॉय से प्रभावित

चक्रवात के कारण समुद्र से ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं हैं. इसको देखते हुए एयरलिफ्ट के लिए 15 टीमें अलग-अलग जगह तैनात की गई हैं. एनडीआरएफ की 17 टीमें और SDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं. वहीं, गुजरात के कई जिलों में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल रही है. 

हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया

जबकि, गुजरात में समुद्र तट पर रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिपरजॉय तूफान से गुजरात के साथ-साथ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और हरियाणा में संपत्ति और बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान होने की संभावना है. वीडियो में चक्रवात के आगे बढ़ते को देखा जा सकता है और अरब सागर के ऊपर बादलों के बनने के चक्र को दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें: Biparjoy Cyclone: ...ताउते, हुदहुद, फैलिन और अब बिपरजॉय, 10 सालों में आए घातक समुद्री चक्रवातों में कितना हुआ नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget