एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद कराते थे मुहैया

गुरुवार की सुबह जम्मू क्षेत्र में नगरोटा के पास मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादियों ने सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से घुसपैठ की थी और वे श्रीनगर जा रहे थे. एक दिन पहले भारतीय धरती पर तब घुसपैठ की थी, जब पाकिस्तान सांबा सेक्टर में मोर्टार और भारी मशीनगनों का इस्तेमाल करते हुए भारी गोलीबारी कर रहा था.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वागड़ त्राल के बिलाल अहमद चोपन और चतलम पंपोर के मुरसलीन बशीर शेख को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया.

अधिकारी ने बताया कि जांच के अनुसार जिले के पंपोर और त्राल इलाकों में वे आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद के अलावा सामान और आश्रय मुहैया कराते थे. पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीमा से भारत में आतंकी भेज रहा है पाक खुफिया एजेंसी के अधिकारी ने बताया है कि भारत में आतंकवादी भेजने के लिए पाकिस्तान पंजाब और जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) का इस्तेमाल कर रहा है. एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को यहां भेजने के लिए बार-बार प्रयास कर रहा है और इसके लिए वह पंजाब और जम्मू क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहा है.

गुरुवार की सुबह जम्मू क्षेत्र में नगरोटा के पास मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादियों ने भी सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से घुसपैठ की थी और वे श्रीनगर जा रहे थे. बुधवार रात को उन्होंने भारतीय धरती पर तब घुसपैठ की थी, जब पाकिस्तान सांबा सेक्टर में मोर्टार और भारी मशीनगनों का इस्तेमाल करते हुए भारी गोलीबारी कर रहा था.

इस घटना के बाद सीमा सुरक्षा बल ने भारत में आतंकवादियों को भेजने के पाकिस्तानी के प्रयास के बारे में केंद्र शासित प्रदेश में सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों को अलर्ट कर दिया है. भारत में घुसने के लिए आतंकवादी आईबी क्षेत्र का उपयोग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारतीय सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ विरोधी ग्रिड स्थापित की हुई है, जिसके चलते आतंकियों को वहां से घुसपैठ कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है.

ये भी पढ़ें- सुरंग बनाकर सांबा में दाखिल हुए थे आतंकी, नगरोटा एनकाउंटर पर सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खुलासा गुजरात: कार और ट्रक के बीच टक्कर, भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget