एक्सप्लोरर

फ्लाइट में अचानक रुकने लगी बच्चे की सांसें, दो डॉक्टरों ने फरिश्ता बनकर बचा ली जान

Ranchi-Delhi Flight: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 6 माह के एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई. क्रू मेंबर के अनाउंसमेंट के बाद दो डॉक्टर मदद करने के लिए सामने आए.

Ranchi-Delhi Flight Child Sick: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट में एक 6 महीने के बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. इसके बाद इंडिगो फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने अनाउंस किया कि उस फ्लाइट में अगर कोई डॉक्टर मौजूद है तो सामने आए और बच्चे की मदद करे. संयोग से उस फ्लाइट में झारखंड के राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी मौजूद थे. वह उस बच्चे की मदद करने के लिए आगे आए.

मदद के लिए सामने आए आईएएस अधिकारी

जब फ्लाइट 30 हजार फीट की ऊंचाई पर थी, तब उस बच्चे को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिससे उनके परिजन परेशान हो गए. आईएएस अधिकारी नितिन कुलकर्णी ने बताया कि वह और डॉ. मोजम्मिल फिरोज बच्चे की मदद के लिए आगे आए. उन्होंने बच्चे के पास पहुंचकर उनकी मां से बातचीत की.

उस बच्चे की मां के पास कुछ दवाइयां थीं, जिन्हें डॉ. नितिन कुलकर्णी को दिया गया. इसके बाद उन्होंने फ्लाइट में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्चे का इलाज किया. आईएएस अधिकारी नितिन कुलकर्णी ने बताया कि इलाज के बाद वह बच्चा नॉर्मल हो गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली. एक घंटे बाद फ्लाइट लैंड हुई तो मेडिकल टीम ने बच्चे को अपनी देखरेख में लिया और ऑक्सीजन सपोर्ट दिया.

इलाज के लिए दिल्ली जा रहे थे परिजन

उस बच्चे के परिजन झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले हैं. बच्चा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है. उसके इलाज के लिए ही परिजन उसे लेकर दिल्ली जा रहे थे. आईएएस अधिकारी नितिन कुलकर्णी ने आगे बताया कि बच्चे के परिजन अपने साथ डेक्सोना इंजेक्शन ले जा रहे थे जो बहुत मददगार साबित हुआ.  

इंजेक्शन और ऑक्सीजन के बाद बच्चे में सुधार के कुछ लक्षण दिखे और स्टेथोस्कोप से बच्चे की धड़कन की निगरानी की जा रही थी. उस फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्रियों ने बच्चे को बचाने के लिए दोनों डॉक्टरों को बधाई दी.

ये भी पढ़ें: स्वच्छ भारत अभियान और भारत के गांवों-शहरों की बदलती तस्वीर, रेलवे स्टेशन से सड़कों और गलियों तक दिख रहा है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन की बढ़ेगी टेंशन, पाक मनाएगा मातम? PM मोदी-जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची की बैठक पर दुनिया की नजर
चीन की बढ़ेगी टेंशन, पाक मनाएगा मातम? PM मोदी-जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची की बैठक पर दुनिया की नजर
सिया और सोनम, दो वारदात और तरीका एक…, क्या बच जाएगी केतन अग्रवाल की कातिल?
सिया और सोनम, दो वारदात और तरीका एक…, क्या बच जाएगी केतन अग्रवाल की कातिल?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े 9 और नए शहर, जल्द श्रीनगर के लिए भी मिलेगी फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े 9 और नए शहर, जल्द श्रीनगर के लिए भी मिलेगी फ्लाइट
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
हरी सब्जियां खाने के हैं शौकीन, जानें छत पर कैसे उगा सकते हैं केमिकल फ्री लौकी?
Embed widget