एक्सप्लोरर

नौकरी के लिए युवाओं ने ओडिशा के कालाहांडी जिले में की हिंसक प्रदर्शन, दो की मौत

ओडिशा के कालाहांडी जिले में वेदांता एल्युमिनियम रिफाइनरी के पास नौकरी और अन्य सुविधाएं मांग रहे लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई. घटना में 20 लोग घायल भी हुए हैं.

भुवनेश्वर: ओडिशा के कालाहांडी जिले में वेदांता एल्युमिनियम रिफाइनरी के पास नौकरी और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई. इसमें एक ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) के जवान थे और एक प्रदर्शनकारी थे.

नौकरी की मांग कर रहे स्थानीय लोगों ने सोमवार को रिफाइनरी के परिसर में घुसने की कोशिश की जिसके बाद संघर्ष भड़क गया. पुलिस ने बताया कि ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) के कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस भिड़ंत में 20 लोग जख्मी भी हुए.

कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी गंगाधर ने बताया, "रेंगोपाली और आसपास के गांवों के निवासी लंजीगढ़ में रिफाइनरी के पास नौकरी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. वे कंपनी द्वारा चलाए जा रहे स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने की भी मांग कर रहे थे."

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने लाठियों से भीड़ को खदेड़ा और करीब 20 लोग जख्मी हो गए. बाद में एक घायल की अस्पताल में मौत हो गई. उसकी पहचान दानी पत्रा (35) के तौर पर हुई है.

एसपी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने एल्युमिनियम संयंत्र के समुदाय सेवा केंद्र में तोड़फोड़ की और एक कमरे में ओआईएसएफ स्टाफ सुजीत कुमार मिंज को कमरे में बंद करके उसमें आग लगा दी. एसपी ने बताया कि सुजीत कुमार मिंज की जलने से मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में रोड़ा न अटकाए पाक और चीन- पाकिस्तानी मीडिया जेल जाने से बचे अनिल अंबानी, SC की डेडलाइन से 1 दिन पहले एरिक्सन को चुकाया 458.77 करोड़ का बकाया मुंबई 26/11 आतंकी हमले के 11 साल बाद चीन ने माना- 'ये सबसे कुख्यात हमला' देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget