एक्सप्लोरर

शैक्षणिक सत्र 2021-22 से CBSE स्कूलों में दो नए कोर्स करेगी शुरू, केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने की घोषणा

इन दोनों नए कोर्स का मकसद बच्चों की तार्किक क्षमता को बढ़ाना है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की.

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शैक्षणिक सत्र 2021-22 से अपने स्कूलों में कोडिंग और डाटा साइंस के कोर्स शुरू करने जा रहा है. इन दोनों नए कोर्स का मकसद बच्चों की तार्किक क्षमता को बढ़ाना है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी घोषणा की.

निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत हमने यह वादा किया था कि स्कूलों के पाठ्यक्रमों में कोडिंग और डाटा साइंस को भी शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि सीबीएसई सत्र 2021 से इस वादे को पूरा करने जा रहा है. माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से सीबीएसई भारत की भावी पीढ़ियों को नए जमाने के कौशल सिखाकर सशक्त बना रहा है.’’

सीबीएसई ने संबद्ध स्कूलों को इस संबंध में जारी दिशानिर्देश में कहा है कि कोडिंग को कक्षा 6 से 8 तक में 12 घंटे के स्किल मॉड्यूल के तौर पर शामिल किया जाएगा. इससे छात्र-छात्राओं की तार्किक क्षमता भी बढ़ेगी तथा वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में जान सकेंगे.

बोर्ड ने कहा कि डाटा साइंस विषय को 8वीं कक्षा में 12 घंटे के स्किल मॉड्यूल के तौर पर शामिल किया जायेगा और 11वीं-12वीं में इसे कौशल (स्किल) विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा.

सीबीएसई ने कहा कि डाटा साइंस विषय से छात्रों को समस्या समाधान तथा आंकड़ा या डाटा जुटाने एवं संग्रहित करने के बारे में जानकारी मिलेगी तथा उन्हें यह पता चलेगा कि उसका विश्लेषण करके कैसे निर्णय किया जाता है.

बोर्ड का कहना है कि जो स्कूल 11वीं में स्किल विषय के तौर पर इन विषयों को शामिल करने के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें कोई फीस का भुगतान नहीं करना है. माइक्रोसॉफ्ट की मदद से दोनों विषयों के अध्ययन सामग्री और किताबें तैयार की गई हैं.

यह भी पढ़ें:

RBI Monetary Policy: ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, आपकी EMI अभी नहीं घटेगी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Bypoll Election Results 2026: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राहुल-प्रियंका समेत राजघाट पहुंचे इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget