एक्सप्लोरर

'महिलाओं की फेक आईडी...', मुस्लिम अफसरों वाले बयान को लेकर घिरे तो बोले असदुद्दीन ओवैसी, कुमार विश्वास ने भी उठाए सवाल

Asaduddin Owaisi On Kumar Vishwas: असदुद्दीन ओवैसी ने बीते दिन (23 जुलाई) को इंटेलिजेंस एजेंसियों में मुस्लिम अफसरों की कमी को लेकर एक ट्वीट किया था. इसे लेकर अब राजनीति तेज हो गई है.

Asaduddin Owaisi Vs Kumar Vishwas: एआईएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी और कवि कुमार विश्वास के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गई है. ओवैसी के इंटेलिजेंस एजेंसियों में मुस्लिम अफसरों की कमी वाले ट्वीट पर कुमार विश्वास ने पलटवार किया था. अब इसी पर ओवैसी का भी बयान सामने आया है. 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "भारत के जासूसी और इंटेलिजेंस एजेंसियों में मुस्लिम अफसरों की कमी वाले मेरे ट्वीट पर लोगों ने बहुत सारे सवाल उठाए. केवल मुसलमानों से पूछा जाता है कि मजहब और मुल्क के बीच में किसे चुना जाएगा." 

ओवैसी ने तंज करते हुए कहा, "पता नहीं कितने लोग देश की सुरक्षा का सौदा करते हुए पकड़े जाते हैं, ISI महिलाओं के फेक अकाउंट बनाकर इन्हें फंसा लेती है. धर्म की बात तो दूर, क्या कोई इन्हें पूछेगा कि ये अपने हवस और देश के बीच किसे चुनते हैं?"

ओवैसी का यह ट्वीट कुमार विश्वास के ट्वीट के पलटवार में आया है. जिसमें उन्होंने ओवैसी से इस्लाम और भारत में एक को चुनने का मौका दिए जाने पर किसी एक को चुनने की बात कही थी. 

किस ट्वीट पर भड़के ओवैसी 

कुमार विश्वास ने कहा था, "वकील साहब आपकी हर बात सर-आंखों पर बस जरा इतनी सी जहमत करें कि ये दो बहुत जरूरी बात आप भी एक-बार खुलेआम बोल भर दें. बोलिए अगर इस्लाम और भारत में एक को चुनने का मौका होगा तो मैं इस्लाम छोड़कर भारत चुनूंगा, अगर कुरान शरीफ और संविधान में एक को चुनने का मौका होगा तो मैं संविधान चुनूंगा."

ओवैसी के इस ट्वीट पर बोले थे विश्वास

ओवैसी ने कहा था, "दशकों में पहली बार इंटेलिजेंस ब्यूरो के वरिष्ठ नेतृत्व में कोई मुस्लिम अधिकारी नहीं होगा. यह उस संदेह को गहरा करता है कि बीजेपी मुसलमानों को किस नजर से देखती है. आईबी और रॉ विशिष्ट बहुसंख्यकवादी संस्थान बन गए हैं. आप लगातार मुसलमानों से वफादारी का सबूत मांगते हैं, लेकिन उन्हें कभी भी समान साथी नागरिक के रूप में स्वीकार नहीं करते हैं."

ये भी पढ़ें: 

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: हजारों के साथ राहुल गांधी का SC तक मार्च, CEC के खिलाफ दाखिल हुई अर्जी
LIVE: हजारों के साथ राहुल गांधी का SC तक मार्च, CEC के खिलाफ दाखिल हुई अर्जी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget