एक्सप्लोरर

टूलकिट केस: दिल्ली पुलिस के दफ्तर पहुंचने पर ट्विटर ने कहा- कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित

कोविड टूलकिट मामले में कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी और बीजेपी नेताओं द्वारा शेयर किए गए दस्तावेज को फर्जी करार देते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की थी. जिस के बाद ट्विटर ने संबित पात्रा समेत कई नेताओं के ट्वीट के साथ 'मैनुपेलेट मीडिया' लिख दिया था. 

ट्विटर कंपनी ने गुरुवार को कहा है कि वो भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. हाल ही में ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर डाली गयी कुछ पोस्ट को मैनुपुलेटेड मीडिया यानी तथ्यात्मक तौर पर गलत बताया था. जिसमें कोविड टूलकिट को लेकर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा व अन्य नेताओं के ट्वीट भी शामिल थे. दिल्ली पुलिस इस मामलें की जांच के संदर्भ में नोटिस देने के लिए सोमवार को ट्विटर के ऑफिस पहुंची थी. जिसके बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

ट्विटर के प्रवक्ता के अनुसार, "वर्तमान में जो भी घटनाक्रम सामने आए है इसके चलते हम भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. साथ ही हम जिन लोगों को सेवा प्रदान करते है इस से उनकी अभिव्यक्ति के अधिकार को भी खतरा हो सकता है." साथ ही कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे वैश्विक नियमों और सर्विस टर्म को लागू करने पर दुनिया भर में पुलिस हमारे ऊपर धमकी भरे हथकंडे अपनाती है. इस से हमारे साथ साथ भारत और विश्व के कई देशों में मौजूद अन्य सिविल सोसायटी भी चिंतित हैं." ट्विटर ने हालांकि सीधे तौर पर ये जाहिर नहीं किया कि उसका ये बयान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संबंधित है.

बता दें कि, दिल्ली पुलिस टूलकिट मामले में ट्विटर को नोटिस देने के लिए सोमवार को ट्विटर के ऑफिस में पहुंची थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो एक शिकायत पर जांच कर रही है, जिसमें संबित पात्रा के ट्वीट को मैनुपुलेटिव फ्लैग करने पर सफाई मांगी गई है. पुलिस का कहना है कि लगता है ट्विटर के पास ऐसी कोई जानकारी है, जो हमारे पास नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने संबित पात्रा के ट्वीट को मैनुपुलेटेड करार दिया था.

भारत सरकार भी जता चुकी है आपत्ति 
इस से पहले भारत सरकार ने टूलकिट विवाद पर संबित पात्रा व अन्य नेताओं के ट्वीट के लिए "Manipulated Media" टैग का उपयोग करने के लिए ट्विटर से कड़ी आपत्ति जताई थी. सूत्रों के मुताबिक ट्विटर से इस टैग को हटाने के लिए कहा गया है क्योंकि मामला कानून प्रवर्तन एजेंसी के समक्ष लंबित है. ट्विटर से जांच प्रक्रिया में दखल न देने को कहा गया है.
 
सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने  ने ट्विटर को भेजे अपने संदेश में कहा था कि संबंधित पक्षों में से एक ने स्थानीय कानूनी एजेंसी के समक्ष टूलकिट की सत्यता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की है और इसकी जांच की जा रही है. जबकि स्थानीय कानूनी एजेंसी 'टूलकिट' की सत्यता का निर्धारण करने के लिए जांच कर रही है. ट्विटर ने इस मामले में एकतरफा निष्कर्ष निकाला है और मनमाने ढंग से इसे 'Manipulated Media' के रूप में टैग किया है.  
 
यह भी पढ़ें 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget