एक्सप्लोरर

Turkey Earthquake: 'थैंक्यू, हर एक टेंट और कंबल...', भारत ने भेजी मदद तो बोला तुर्किए

Operation Dost: ऑपरेशन दोस्त के तहत भारत तुर्किए में आए भूकंप से पीड़ित लोगों को लगातार मदद भेज रहा है. इसी कड़ी में मदद की एक और खेप पहुंची तो तुर्कीए ने अपने अंदाज में शुक्रिया अदा किया है.

Turkey Earthquake: तुर्किए में आए जबरदस्त भूकंप के बाद वहां पर मुश्किल हालात हैं. ऐसे में भारत ने पीड़ित देश को मदद भेजी है. इसके लिए तुर्किए ने एक बार फिर भारत का शुक्रिया अदा किया है. 6 फरवरी को दक्षिण पूर्वी तुर्किए में 7.8 और 7.5 की तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी थी जिसमें करीब 33 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में तुर्किए के राजदूत फिरात सुनेल ने भारत को धन्यवाद कहा है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर लिखे एक संदेश में कहा, ‘भारत की तरफ से तुर्किए को इमरजेंसी में एक और मदद. जरूरत के मुताबिक तुर्किए एयरलाइंस भूकंप प्रभावित इलाकों में सामान लेकर जाती है. शुक्रिया भारत. प्रत्येक टेंट, हर कंबल और हर स्लीपिंग बैग बेहद अहमियत रखते हैं. हजारों भूकंप प्रभावितों के लिए ये बहुत ही मायने रखता है.’

ऑपरेशन दोस्त

दरअसल, ऑपरेशन दोस्त के तहत सातवीं फ्लाइट रविवार को भूकंप प्रभावित देश सीरिया पहुंची. 23 टन राहत सामग्री से लदी इस फ्लाइट का दमिश्क एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया था. इससे पहले भी फिरात सुनेल ऑपरेशन दोस्त की तारीफ कर चुके हैं. पिछले हफ्ते ही उन्होंने कहा था कि भारत के इस कदम ने साबित कर दिया है कि तुर्किए और भारत दोस्त हैं.

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन दोस्त ने दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ किया है. तो वहीं, हाल ही में फिरात सुनेल ने गुरुवार को ट्विटर पर भारतीय नागरिकों के एक ग्रुप को शुक्रिया कहा था जिन्होंने भूकंप पीड़ितों के लिए 100 कंबल दान किए. उन्होंने एक लेटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इस लेटर में कहा गया, ‘तुर्किए के सभी लोगों को हमारा सादर प्रणाम. अभी दो दिन पहले तुर्की में आई प्राकृतिक आपदा में जान-माल के नुकसान को लेकर हम सभी बेहद चिंतित हैं, हम सभी भारतीय संकट की इस घड़ी में तुर्किए के साथ दुख में खड़े हैं. भगवान तुर्किए पर कृपा करें और उसे इस मुसीबत से निपटने की हिम्मत दें.’

ये भी पढ़ें: Turkey Earthquake: 128 घंटे बाद मलबे से बचाया गया दो महीने का बच्चा, वीडियो में देखिए कैसे खिलखिला रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget