एक्सप्लोरर

'तुर्क' पंचायत का फरमान, कहा- तीन तलाक दिया तो शौहर की गलती मानी जाएगी

लखनऊ : तीन तलाक को लेकर देश में छिड़ी जोरदार बहस के बीच मुसलमानों की ‘तुर्क’ बिरादरी ने बड़ी पहल की है. समाज ने ‘एक साथ तीन तलाक’ देने पर पाबंदी लगायी है. साथ ही कहा है कि अब तीन तलाक के मामले में सारी गलती शौहर की मानी जाएगी. साथ ही पंचायत के पास उसे सजा देने का अधिकार होगा.

50 हजार आबादी वाली तुर्क बिरादरी की पंचायत कल हाजीपुर गाँव में बैठी

उत्तर प्रदेश के सम्भल के करीब 55 गांवों में फैली करीब 50 हजार आबादी वाली तुर्क बिरादरी की पंचायत कल हाजीपुर गाँव में बैठी थी. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. पंचायत की अध्यक्षता करने वाले असरार अहमद ने बताया कि पंचायत ने एक ही बार में तीन तलाक देने की प्रथा को गलत बताते हुए कहा कि बैठक में तुर्क बिरादरी में इसपर पाबंदी लगाने का फैसला किया गया है.

घरेलू झगड़ों को लेकर एक बार में तीन तलाक नहीं दी जाए

उन्होंने बताया कि पंचायत का कहना है कि घरेलू झगड़ों को लेकर एक बार में तीन तलाक नहीं दी जाए. अगर कोई एक बार में तीन तलाक देता है तो उस मामले में पंचायत पूरी गलती शौहर की ही मानेगी. साथ ही पंचायत को लड़के को दंडित करने का अधिकार होगा.

पत्नी से कोई विवाद है तो पहले अपनी शिकायत पंचायत में रखे

अहमद ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का पत्नी से कोई विवाद है तो पहले अपनी शिकायत पंचायत में रखे. कैसे भी हालात हों, मगर एक बार में तीन तलाक नहीं दें. अगर जरूरी हो तो एक बार तलाक कहें और बीवी को कम से कम एक महीने का समय दें.

महीने हुई अपनी पंचायत में गोहत्या पर भी पाबंदी लगा चुकी है

मालूम हो कि तुर्क बिरादरी पिछले महीने हुई अपनी पंचायत में गोहत्या पर भी पाबंदी लगा चुकी है. इससे पहले भी वह अपनी बिरादरी की शादियों में फिजूलखर्जी, दहेज और नेग के लेन-देन पर पाबंदी लगा चुकी है. तीन तलाक को लेकर तुर्क बिरादरी का फैसला ऐसे वक्त आया है, जब देश में इस मुद्दे को लेकर जोरदार बहस हो रही है.

कई मुस्लिम महिला संगठन तीन तलाक का विरोध कर रहे हैं

केन्द्र सरकार तथा कई मुस्लिम महिला संगठन जहां तीन तलाक का विरोध कर रहे हैं, वहीं मुसलमानों की सबसे बड़ी संस्था ‘ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड’ ने इस व्यवस्था को शरीयत का हिस्सा बताते हुए इसे बरकरार रखने का फैसला किया है.

पिछले महीने अपनी कार्यकारिणी की बैठक में खास बयान दिया था

बहरहाल, बोर्ड ने तीन तलाक का दुरुपयोग होने की बात स्वीकार करते हुए पिछले महीने अपनी कार्यकारिणी की बैठक में खास बयान दिया था. कहा गया था कि जो व्यक्ति ठोस शरई कारण के बगैर अपनी बीवी को तीन तलाक देता है, तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget