एक्सप्लोरर

Tripura Oath Ceremony: त्रिपुरा में माणिक साहा लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समारोह में होंगे शामिल

Manik Saha Oath Ceremony: त्रिपुरा में बीते तीन दशकों में यह पहली बार है कि किसी गैर वाम सरकार ने सत्ता में वापसी की है. शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, जेपी नड्डा भी शामिल होंगे.

Tripura CM Oath Ceremony: त्रिपुरा में माणिक साहा (Manik Saha) की अगुवाई वाली कैबिनेट बुधवार (8 मार्च) को पद और गोपनीयता की शपथ लेगी. पीएम मोदी (PM Modi) भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) भी समारोह में शामिल होने के लिए त्रिपुरा पहुंच चुके हैं. माणिक साहा विवेकानंद मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को नगालैंड-मेघालय में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद गुवाहाटी पहुंचे. जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्होंने इस दौरान रोड शो भी किया. जिन सड़कों से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा वहां दोनों ओर लोगों की कतार लग गई. इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य भी किया.

पीएम मोदी गुवाहाटी से जाएंगे त्रिपुरा

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद गुवाहाटी से त्रिपुरा पहुंचेंगे. बीजेपी-शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के भी शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है. साठ सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी ने 32 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली है. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था और नतीजों की घोषणा दो मार्च को की गई थी. 

माणिक साहा को चुना था विधायक दल का नेता

माणिक साहा को सोमवार को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया था. जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करके नई सरकार के गठन का दावा पेश किया था. विधायक दल की बैठक के बाद एक बीजेपी नेता ने बताया कि पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से माणिक साहा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने का समर्थन किया. 

नगालैंड-मेघालय में शपथ ग्रहण में पहुंचे पीएम

इससे पहले मंगलवार को नगालैंड और मेघालय में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. जिसमें पीएम मोदी ने भी शिरकत की. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. संगमा के साथ 11 विधायकों ने कैबिनेट के सदस्यों के तौर पर शपथ ली. एनपीपी के प्रेस्टोन तिनसोंग और स्नियाभलंग धार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

नेफ्यू रियो ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के नेता नेफ्यू रियो ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की. राज्यपाल ला गणेशन ने रियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. एनडीपीपी के टी आर जेलियांग और बीजेपी के वाई पैटन को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. रियो के मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने भी शपथ ली.

ये भी पढ़ें- 

Manish Sisodia Case: 'प्रधानमंत्री जी, आपके मुंह से अच्छा नहीं लगता', अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget