एक्सप्लोरर

Tripura Elections Result: बीजेपी ने त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार हासिल की जीत, लेकिन वोट शेयर, कुल सीटों में आई गिरावट

Tripura Elections 2023 Results: त्रिपुरा में बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन ने 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. हालांकि 2018 के चुनाव की तुलना में दोनों दलों को 10 सीट कम मिली हैं.

BJP In Tripura Elections Result: त्रिपुरा में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है. बीजेपी ने गुरुवार (2 मार्च) को जारी हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में बहुमत तो हासिल किया, लेकिन कुछ ऐसे पहलू भी हैं जहां पार्टी पिछड़ी है. पिछली बार के मुकाबले त्रिपुरा (Tripura) में बीजेपी (BJP) की सीटें कम होने के साथ-साथ वोट शेयर, औसत जीत मार्जिन में भी गिरावट आई है.

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा में 2018 में बीजेपी ने 4,606 मतों के औसत जीत के अंतर से 35 सीटें जीती थीं और 43.59 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था. जबकि इस बार बीजेपी की सीटों की संख्या 32 पर आ गई. राज्य में पार्टी का औसत जीत का अंतर 3,458 वोट रहा और उसका वोट शेयर 38.97 प्रतिशत रहा.

बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन की सीटें घटी

हालांकि, बीजेपी 2018 में 16 सीटों के मुकाबले 2023 में 21 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जो जरूर पार्टी के आधार के विस्तार को दर्शाता है. बीजेपी की सहयोगी इंडीजेनस पीपुल्‍स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) केवल एक सीट जीत सकी. जबकि पिछले चुनाव में पार्टी को आठ सीट मिली थीं. इस तरह इस बार बीजेपी-आईपीएफटी गठबंधन की 10 सीटें कम हुई हैं.

वाम दलों के खिलाफ जीतीं ज्यादा सीटें

अपनी 32 सीटों में से बीजेपी ने वाम मोर्चे के खिलाफ 18 (सीपीआईएम के खिलाफ 16, एक-एक एआईएफबी और आरएसपी के खिलाफ), कांग्रेस के खिलाफ 7, टिपरा मोथा के खिलाफ 6 और 1 निर्दलीय के खिलाफ जीती है. 2018 के विधानसभा चुनावों में, बीजेपी की 36 सीटों में से 33 सीपीआई (एम) के खिलाफ और 1-1 एआईएफबी, आईपीएफटी और आरएसपी के खिलाफ आई थी. बीजेपी ने बाद में आईपीएफटी के साथ गठबंधन किया था. आईपीएफटी ने इस बार चुनाव में बीजेपी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन किया था.

टिपरा मोथा ने बीजेपी के खिलाफ ज्यादातर सीटें जीतीं

टिपरा मोथा ने अपनी ज्यादातर सीटें बीजेपी के खिलाफ जीतीं. दोनों पार्टियों के बीच 13 सीटों पर सीधी लड़ाई देखी गई जिनमें से सात टिपरा मोथा ने जीतीं. टिपरा मोथा ने 11,668 वोटों के साथ त्रिपुरा में सभी पार्टियों का सबसे अधिक औसत जीत का अंतर भी दर्ज किया. माकपा जिसने 11 सीटें जीतीं, और उसकी सहयोगी कांग्रेस जिसे 3 मिलीं, ने अपनी सभी सीटें बीजेपी के खिलाफ जीतीं. हालांकि, जिन सीटों पर सीपीआई (एम) और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था, वहां बीजेपी ने अधिक सीटें जीतीं, ऐसी 27 सीटों में से बीजेपी ने 16 सीटों पर जीत हासिल की. 

त्रिपुरा में कितना रहा जीत का अंतर

त्रिपुरा में इस बार कुल 10 सीटें 1,000 मतों से कम के अंतर से जीती गईं. इसके अलावा 13 सीटों पर 1,000 और 2,000 मतों के बीच का अंतर देखा गया. आठ सीटों पर 2,001 और 3,000 मतों के बीच अंतर दर्ज किया गया. 3,001 और 4,000 मतों के बीच दो सीटें, 4,001 और 5,000 मतों के बीच आठ सीटें. जबकि 19 सीटों पर जीत का अंतर 5,000 से अधिक मतों का रहा. 

ये भी पढ़ें- 

Tripura Government Formation: मेघालय के बाद त्रिपुरा में 8 मार्च को होगा BJP सरकार का शपथ ग्रहण, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
IND vs NZ: कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज
कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज

वीडियोज

Trump क्यों खरीदना चाहता है Greenland? | $1.5 Trillion का Geopolitical Game | Paisa Live
'AMU में मस्जिद है तो मंदिर भी बनना चाहिए'- Devkinandan | Social Issue | Breaking
Drung Waterfall: बर्फबारी में झरना बन गया बर्फ का किला, पर्यटकों ने लिया आनंद | Jammu-Kashmir
चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से छूट पर SC का नोटिस | Breaking News |
International Kite Festival में देश-विदेश के पतंगबाजों का धमाल | Ahmedabad | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Protest: 'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
'फोन किया था, वो बातचीत करना चाहते हैं', मिलिट्री एक्शन की धमकियों के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर किया बड़ा दावा
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
बागपत में दोस्ती का खौफनाक अंत, 30 लाख न लौटाने के लिए रेलवे कर्मी को उतारा मौत के घाट
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
PHOTOS: पीएम मोदी ने पकड़ी चरखी, ढील देने लगे जर्मन चांसलर, दोस्त जैसे दोनों ने उड़ाई हनुमान जी वाली पतंग
IND vs NZ: कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज
कमेंट्री के दौरान संजय बांगर का बयान बना विवाद की वजह, भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज
कौन हैं माही विज के करीबी दोस्त नदीम नदज? सलमान खान से भी है खास रिश्ता
कौन हैं माही विज के करीबी दोस्त नदीम नदज? सलमान खान से भी है खास रिश्ता
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
अगर बैंक डूब जाए तो ग्राहकों को कितना मिलता है पैसा, क्या है RBI का नियम?
Diabetes Skin Symptoms: ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
ये 7 लक्षण नजर आएं तो समझ लें अनकंट्रोल हो रहा डायबिटीज, डॉक्टर को तुरंत करें कॉल
SSC GD Constable Result: SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
SSC GD फाइनल रिजल्ट जल्द होगा जारी, कटऑफ और मेरिट लिस्ट पर सबकी नजर
Embed widget