एक्सप्लोरर

Tripura Election: त्रिपुरा चुनाव के लिए BJP ने की दूसरी लिस्ट जारी, इन 6 लोगों को मिला टिकट

Tripura BJP Candidate List 2023: बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने शनिवार (28 जनवरी) की सुबह ही पहली सूची जारी की थी.

Tripura Assembly Election 2023: बीजेपी ने एक ही दिन में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर दो लिस्ट जारी की है. इसी के साथ राज्य की 60 सीट में से पार्टी ने 54 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं. 

बीजेपी ने शनिवार (28 जनवरी) की शाम को दूसरी लिस्ट जारी की है. इस सूची में छह लोगों को टिकट दिया गया है. पार्टी ने सिम्ना सीट से विनोद देबबर्मा, मंदाईबाजार से तरित देबबर्मा, सूर्यमणीनगर से राम प्रसाद पॉल, कृष्णापुर से विकाश देबबर्मा, कारबुक से अशीम त्रिपुरा और करमछरा से ब्रजा लाल त्रिपुरा को टिकट दिया है. 

किसको मिला टिकट? 

त्रिपुरा विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार (28 जनवरी) को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस लिस्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से मैदान में उतारा गया है. वहीं मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोरदोवाली से टिकट दिया गया है. लिस्ट में पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब का नाम नहीं है, बता दें कि भौमिक केंद्रीय मंत्री हैं. वह त्रिपुरा से सांसद हैं. 

साल 2018 में क्या परिणाम था? 

साल 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में बीजेपी ने सरकार बनाई थी. उससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्य में 25 साल तक शासन किया था. बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व नेता और त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देब बर्मन के नेतृत्व वाली पार्टी तिपरा मोथा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन अब ऐसे किसी गठबंधन को खारिज कर दिया गया है. वहीं, माकपा इस बार राज्य का चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है. 

बता दें कि कांग्रेस ने त्रिपुरा  चुनाव के लिए शनिवार (28 जनवरी) ही को 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. इसमें मोहनपुर से प्रशांत सेन चौधरी, बरजाला से सिस्ता मोहन दास, अगरतला से सुदीप रॉय बर्मन, टाउन बारदोवली से आशीष कुमार साहा और कमलपुर से रूबी गोपे को टिकट दिया गया.

यह भी पढ़ें- Tripura BJP Candidate List 2023: त्रिपुरा में बीजेपी की पहली लिस्ट में बिप्लब देब का नाम नहीं, 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget