एक्सप्लोरर

जो खुदा की निगाह में गुनाह, उसे इंसान के कानून में मान्यता कैसे: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दूसरे दिन आज तमाम पक्षों ने इसे खत्म करने की पैरवी की. कोर्ट को बताया गया कि एक साथ तीन तलाक बोलना खुदा की निगाह में गुनाह है. कोर्ट ने पूछा- जो खुदा की निगाह में गुनाह, उसे इंसान के बनाए कानून में मान्यता कैसे दी गई?

वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद का पक्ष

आज बहस की शुरुआत वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने की. एमिकस क्यूरी के तौर पर पेश हुए खुर्शीद ने इस्लाम की अलग अलग विचारधाराओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा भारत में 80 फीसदी सुन्नी मुसलमान हैं. ये हनफ़ी, मालिकी, सैफी, हंबाली और अल हदीस जैसी अलग विचारधाराओं से जुड़े हैं. इनमें सबसे बड़ा वर्ग है हनफ़ी विचारधारा वालों का. ये कुल सुन्नी मुसलमानों का 90 फीसदी हैं. हनफ़ी तलाक ए बिद्दत यानी एक साथ तीन बार तलाक बोलने को मान्यता देते हैं.

कोर्ट ने पूछा, "तीन तलाक धर्म का ज़रूरी हिस्सा है या परंपराओं से इसकी शुरुआत हुई है? भारत के बाहर इसकी क्या स्थिति है?" खुर्शीद ने बताया, "तलाक इस्लाम की शुरुआत से नहीं है. लगभग 1000 साल पहले ये शुरू हुआ. दुनिया के तमाम देश इसे खत्म कर चुके है. भारत में राजनीतिक वजहों से किसी ने इसे बदलने की कोशिश नहीं की."

खुर्शीद ने बताया कि इस्लाम में महिला को भी तलाक का हक दिया गया है. इसे तलाक ए तफवीज़ कहा गया है. हालांकि, ये हक तभी मिलता है जब निकाह के वक़्त इसकी मंजूरी ले ली जाए. निकाह के वक्त मेहर के साथ तलाक ए तफवीज़ की भी शर्त रखी जानी चाहिए. ये भी कहा जाए- तलाक ए बिद्दत नहीं दिया जा सकेगा.

खुर्शीद के अलावा आज वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने भी दलीलें रखीं. उन्होंने कहा, "इस्लाम में ज्ञान को बहुत महत्व दिया गया है. 3 तलाक मूल इस्लाम के प्रति अज्ञान को दिखाता है. ये महिलाओं के बराबरी के अधिकार के खिलाफ है. इससे संविधान के अनुच्छेद 14 का भी हनन होता है." जेठमलानी के बाद वरिष्ठ वकील नित्या रामकृष्णन ने तलाक ए बिद्दत को महिलाओं के प्रति भेदभाव भरा बताते हुए खत्म करने की मांग की.

याचिकाकर्ता फरहा फैज़ ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से बनाए गए दारुल क़ज़ा (शरई अदालतों) को बंद करने की मांग की. उन्होंने कहा-मुस्लिम कानूनों को कोडिफाई यानी सही तरीके से लिपिबद्ध करना ज़रूरी है. उनसे जुड़े सवाल कानूनी तरीके से बने कोर्ट में उठें, न कि दारुल क़ज़ा में जहाँ मौलवी अपनी मर्ज़ी से धर्म की व्याख्या करते है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान की ज़ोरदार दलील

मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान ने ज़ोरदार दलीलें रखीं. उन्होंने कुरान में दिए तलाक के मूल तरीके को बताया. उन्होंने बताया कि तलाक एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें पति-पत्नी के बीच सुलह की तमाम गुंजाईश दी गई है. एक झटके में 3 तलाक इस्लाम का मौलिक हिस्सा नहीं है. बल्कि ये हर उस अच्छी बात के खिलाफ है जो कुरान में कही गई है.

आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि एक साथ तीन तलाक इस्लाम से पहले की कुप्रथा है. पैगंबर मोहम्मद ने इसे बंद करवाया. उनके बाद अलग-अलग लोगों ने अपने फायदे के हिसाब से इस्लाम की व्याख्या शुरू कर दी. ये प्रथा इतनी ही क्रूर है जितनी बच्चियों को ज़िंदा दफनाने की प्रथा. इस प्रथा को भी पैगंबर मोहम्मद ने बंद कराया था. जो क्रूर है, वो इस्लाम का हिस्सा हो ही नहीं सकता.

इन दिग्गजों के अलावा आज कई और वकीलों ने अपनी बात कोर्ट में रखी. कोर्ट ने उन्हें सुनने के बाद अलग-अलग विचारों से जुड़े इस्लामिक विद्वानों की तीन तलाक पर राय को देखने की इच्छा जताई. साथ ही कोर्ट ने दुनिया के तमाम देशों में 3 तलाक की क़ानूनी स्थिति की भी जानकारी मांगी है.

5 जजों की संविधान पीठ के सामने इस मसले की सुनवाई सोमवार को भी जारी रहेगी. उस दिन एटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी केंद्र सरकार की तरफ से दलीलें रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget