एक्सप्लोरर

कांग्रेस के 10 सितंबर के भारत बंद का समर्थन नहीं करेगी तृणमूल कांग्रेस

पार्था चटर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमलोग हड़ताल का विरोध नहीं कर रहे हैं और ना ही हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती कि विपक्षी पार्टियों के भारत बंद से जनजीवन प्रभावित हो.

कोलकाता: कांग्रेस पार्टी के 10 सितंबर के भारत बंद करने के फैसले से तृणमूल कांग्रेस ने खुद को दूर रखा है. तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को उठाती रहेगी, लेकिन विपक्षी पार्टियों के 10 सितंबर के भारत बंद को अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया. पार्टी के महासचिव पार्था चटर्जी ने कहा कि भारत बंद करने के बजाय तृणमूल कांग्रेस उस दिन पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और रुपये के गिरते मूल्य के विरोध में पूरे राज्य में प्रदर्शन करेगी. हम लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का विरोध करेंगे.

पार्था चटर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमलोग हड़ताल का विरोध नहीं कर रहे हैं और ना ही हम इसमें हिस्सा ले रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती कि विपक्षी पार्टियों के भारत बंद से जनजीवन प्रभावित हो.

वहीं, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (एआईएफबी) ने भी विपक्षी पार्टियों के भारत बंद से दूर रहने का फैसला किया है. उसने आरोप लगाया है कि प्रमुख सहयोगी दल माकपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने बंद का समर्थन करने पर फैसला लेने से पहले उसके साथ विचार-विमर्श नहीं किया. किसी भी फैसले में सभी विपक्षी दलों की राय शामिल होनी चाहिए.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद, दूसरी पार्टियां भी साथ

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की मानें तो उनका कहना है कि 'भारत बंद' के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रमुक, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल एस, राष्ट्रीय लोक दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा और कई अन्य दल समर्थन कर रहे हैं. द्रमुक पार्टी के अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने कहा है कि उनकी पार्टी तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस के 'भारत बंद' में शामिल होगी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए स्टालिन ने कहा कि जब भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं, भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाने का काम किया है. पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयानः पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'
ओवैसी के वकील ने SC से वक्फ अधिनियम पर सुनवाई करने का किया आग्रह, कहा- 'मुस्लिमों के अधिकार...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget