एक्सप्लोरर

Ripun Bora: तृणमूल कांग्रेस ने रिपुन बोरा को असम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया

Assam TMC New Chief: असम में बोरा हाल में राज्यसभा का चुनाव हारे हैं. असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अभी 17 अप्रैल को ही तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की है.

Assam TMC New Chief Ripun Bora : अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य रिपुन बोरा को पार्टी की असम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. असम के पूर्व मंत्री बोरा ने एक सप्ताह पहले कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी का दामन थामा. पार्टी ने ट्वीट किया है, ‘हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी माननीय अध्यक्ष श्रीमती ममता बनर्जी ने श्री रिपुन बोरा (राज्यसभा के पूर्व सदस्य) को असम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है.’ 

असम में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में बोरा हाल में राज्यसभा का चुनाव हारे हैं. आपको बता दें कि असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने अभी 17 अप्रैल को ही तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन की है. बुधवार को रिपुन बोरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की तारीफ की थी. रिपुन बोरा ने कहा था कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार हैं. उन्होंने बताया कि ममता अकेले दम पर ही सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रही हैं. 

विपक्षी नेताओं के लिए पूरा सम्मान

रिपुन बोरा इतने पर ही नहीं चुप हुए उन्होंने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए आगे कहा था कि उनके मन में विपक्षी नेताओं के लिए पूरा सम्मान है लेकिन जिस तरह से पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता दीदी ने अकेले दम पर बीजेपी के खिलाफ चुनाव जीता उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि मौजूदा सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को उनके अलावा कोई और नेता टक्कर नहीं दे सकता है.

ये भी पढ़ें:

Muslims in India: ब्रिटिश सांसद को भारतीय स्कॉलर की दो टूक, कहा- भारत में शांति से रह रहे हैं मुसलमान, आंतरिक मसलों पर न बोलें

Russia-Ukraine War: बाइडेन बोले- नाटो को तोड़ना था पुतिन का लक्ष्य लेकिन उन्हें वही मिला जो वह नहीं चाहते थे

Ghost Gun Terror in USA: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में 'घोस्ट गन' से बचने के लिए 8वीं मंजिल से कूदी महिला, हालत गंभीर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget