एक्सप्लोरर

मुंबई: आरे में पेड़ कटने के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, शिवसेना ने साधा बीजेपी पर निशाना

मुंबई के आरे में पेड़ कटने के खिलाफ लोग सड़क पर उतर गए हैं. अब इसको लेकर शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं बालीवुड की कई हस्तियां भी इसका विरोध कर रही हैं. रहा है विरोध

महाराष्ट्र: मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का मामला गर्मा गया है. बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद आज दिन से ही यहां पेड़ काटने का सिलसिला शुरू हो गया. अब इसको लेकर शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

आदित्य ठाकरे ने कहा,''जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है. मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना है संवेदनहीनता है. आरे के आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है. अहंकार की लड़ाई इसे बनाने के उद्देश्य को नष्ट कर रही है.'' आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, '' मुबई मैट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी.''

बता दें कि इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने मैट्रो कार शेड के लिए आरे की जंगल को काटने की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. आदित्य ठाकरे ने कहा था कि आरे कॉलोनी को नहीं तोड़ा जाना चाहिए. यह मामला आदित्य बनाम सीएम का नहीं है. यह मामला बीजेपी बनाम शिवसेना का भी नहीं है. यह मामला मुंबई बनाम एनवायरमेंट का है.''

बता दें कि हाई कोर्ट द्वारा याचिकाओं को खारिज करने के बाद शुक्रवार को ही आरे के जंगल को काटने का काम शुरू हो गया. इसका जमकर विरोध हो रहा है. प्रदर्शनकारी मैट्रो रेल साइट पर पहुंच कर जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिन 2600 से अधिक पेड़ों को काटा जाना है, उनमें से 200 पेड़ शुक्रवार को काट डाले गये. सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया लेकिन मुंबई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गयी है.

मैट्रो कार शेड के लिए आरे की जंगल को काटने का विरोध बॉलीवुड में भी जमकर हो रहा है. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, फिल्मकार ओनिर समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्विटर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ट्विटर पर सभी #SaveAareyForest के साथ ट्वीट कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला

दरअसल मुंबई के आरे क्षेत्र में एक मेट्रो कार शेड बनना है. इस मेट्रो कार शेड को बनाने में लगभग 2700 पेड़ काटे जाने है. इसी बात का पर्यावरणविद और स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.

यह भी पढ़ें

मतभेदों को पाट बांग्लादेश संग साझेदारी और आपसी संपर्क के नए पुल बांधने की कवायद में भारत

भारत से प्याज निर्यात पर लगी रोक के बाद बांग्लादेशी पीएम ने रसोइये से कहा- मत करो इसका प्रयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget