एक्सप्लोरर

सभी कॉरिडोर्स पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं हुई सामान्य, प्रदर्शन के चलते कुछ स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट हुए थे बंद

किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां, और घेवरा स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के गेट बंद कर दिए गए थे.

नए कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के लिए आ रहे किसानों के चलते सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को कई कॉरिडोर्स पर मेट्रो के प्रवेश और निकासी गेट बंद कर दिए गए थे. लेकिन, शाम 5 बजकर 35 मिनट से ये सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. दिल्ली मेट्रो ने इस बात की जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट करते हुए कहा- "शाम 5 बजकर 35 मिनट से सभी कॉरिडोर्स पर ट्रेन सेवाएं सामान्य हो गई हैं. कल सभी कॉरिडोर्स पर आज की तरह ही नियमित सेवाएं रहेंगी."

गौरतलब है कि किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के ब्रिगेडिया होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा, टिकरी बॉर्डर, टिकरी कलां, और घेवरा स्टेशनों पर प्रवेश और निकास के गेट बंद कर दिए गए थे.

पंजाब में किसानों के उग्र प्रदर्शन के देखते हुए 2 ट्रेनों को रद्द किया गया. नॉदर्न रेलवे की तरफ से शुक्रवार को कहा गया कि पंजाब में किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए 2 ट्रेनें रद्द, 5 की दूरी कम और 5 के रूट बदले गए है. गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी किसान 'दिल्ली चलो' नारे के साथ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली आ गए हैं. जिद पर अड़े किसानों ने इससे पहले दिल्ली-हरियाणा स्थित सिंधु बॉर्डर पर पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की.

इससे पहले दिन में प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली-हरियाणा के सिंघू बॉर्डर पर पथराव किया और बैरीकेड तोड़ डाले. ये सभी किसान सितंबर में पास हुए तीन कृषि संबंधी कानूनों का विरोध कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने इन किसानों पर बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन की इजाजत दे दी है.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी आने दिया जाएगा. उन्हें उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित निरंकारी समागम ग्राउंड में प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों से व्यवस्था बहाल रखने और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने ठुकराई दिल्ली पुलिस की मांग, स्टेडियम नहीं बनेंगे किसानों के लिए जेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget