एक्सप्लोरर

09-12-2018ः ABP न्यूज़ पर दिनभर की बड़ी खबरें

एक ही साथ, एक ही जगह पर जानें दिन भर की बड़ी खबरें.

1. राम मंदिर पर जारी राजनीति के बीच विश्व हिंदू परिषद ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल धर्म सभा का आयोजन किया. धर्म सभा में आए लोगों ने चेतावनी दी कि सरकार किसी भी हालत में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराए नहीं तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा. https://bit.ly/2zQDMJt वीएचपी के पदाधिकारियों के साथ आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भी इसमें हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि हम भीख नहीं मांग रहे हैं, सरकार जल्द कानून बनाए. https://bit.ly/2L5AEOp 2. उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अन्बु ने सीमापार से देश में आतंक फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद जनरल अन्बु ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना फिर सर्जिकल स्ट्राइक करने से नहीं चूकेगी. https://bit.ly/2G58N1O 3. बुलंदशहर हिंसा के दौरान इंस्पेक्टर सुबोध सिंह को गोली मारने का आरोपी जीतेंद्र फौजी गिरफ्तार हो गया है. जीतेंद्र मलिक उर्फ जीतेंद्र फौजी को सेना ने यूपी एसटीएफ के हवाले किया. प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि जब भीड़ इकट्ठी हो रही थी तब वो वहीं खड़ा था. उसने इंस्पेक्टर की हत्या में हाथ होने से इंकार किया है. https://bit.ly/2B6kNKG 4. श्रीनगर के बाहरी इलाके में कल शाम से जारी एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. इसी के साथ इस साल जम्मू कश्मीर में मरने वाले आतंकियों की संख्या 225 हो गई जो अबतक सबसे ज्यादा है. जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में 14 साल का नाबालिग आतंकी भी मारा गया है. https://bit.ly/2G35Crw 5. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश में अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि भारत के संसाधनों पर सिर्फ भारतवासियों का हक है और यह कोई ‘धर्मशाला’ नहीं, जहां अवैध प्रवासी आकर बस जाएं. एनआरसी को सिर्फ बीजेपी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. ये देश के बुनियादी मसलों को सुलझाने का तरीका है. https://bit.ly/2L45h6N आज यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी. https://bit.ly/2QBaRmz मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी से पहले उदयपुर में बड़े जश्न का आयोजन किया गया. ईशा की संगीत सेरेमनी में शाहरुख, सलमान और आमिर जैसे कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए. https://bit.ly/2Eml4NW अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पसलियां टूटीं, फेफड़े में छेद... कोलकाता हादसे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
कोलकाता हादसा: पसलियां टूटीं, फेफड़े में छेद... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget