एक्सप्लोरर

बड़ी खबरें: सुझल गई कमलेश तिवारी के मर्डर की गुत्थी, महाराष्ट्र हरियाणा में थमा चुनाव प्रचार

कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी के डीजीपी ने ओपी सिंह ने कल हत्यारों को जान पहचान का बताया था, आज 2015 की विवादित टिप्पणी को जिम्मेदार ठहरा दिया. वहीं दूसरी बड़ी खबर की बात करें तो महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम 5 बजे थम गया.

लखनऊ में कल हुई हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या का केस सुलझ गया है. गुजरात ATS का दावा है कि तीन आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. यूपी के डीजीपी ने ओपी सिंह ने कल हत्यारों को जान पहचान का बताया था, आज 2015 की विवादित टिप्पणी को जिम्मेदार ठहरा दिया. https://bit.ly/2P0Rfqx वहीं दूसरी तरफ योगी आदित्यनाथ कमलेश तिवारी के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं. सीएम योगी से मिलने की जिद पर अड़े परिवार को अधिकारियों ने समझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी किया. https://bit.ly/32woFkG

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बताया कि पाक 9 नवंबर को करतारपुर कॉरीडोर का उद्घाटन करेगा. कुरैशी ने दावा किया कि मनमोहन सिंह करतारपुर साहिब जाएंगे तो लेकिन यात्री के तौर पर ना कि मुख्य अतिथि के तौर पर. पीएम मोदी आठ नवंबर को कॉरीडोर का उद्घाटन करेंगे. https://bit.ly/35LxF7G

महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम 5 बजे थम गया. दोनों राज्यों में प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी. महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होना है. नतीजें 24 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे. https://bit.ly/2MSLUix

सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद आज पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने मुंबई में आरबीआई दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान कई लोगों की तबीयत भी खराब हो गई. वहीं पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए कई लोगों को खदेड़ा. इस मामले में अब तक तीन खाताधाकरों की मौत हो चुकी है. https://bit.ly/2PbSJyz

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले दिन का खेल खत्म होने पर खराब शुरुआत से उबरते हुए भारत ने रोहित शर्मा के शतक की बदौलत तीन विकेट पर 224 रन बनाए. इस सीरीज में शर्मा का यह तीसरा शतक है. https://bit.ly/2J3djNF

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget