एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ इच्छा मृत्यु की इजाज़त दे दी है. अब किसी व्यक्ति को ये कहने का अधिकार होगा कि लाइलाज स्थिति में पहुंचने पर उसे जबरन ज़िंदा न रखा जाए. लिविंग विल की प्रक्रिया कोर्ट की निगरानी में होगी. कोई व्यक्ति डिस्ट्रिक्ट जज की तरफ से नियुक्त ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने लिविंग विल कर सकता है. इसे 2 गवाहों की मौजूदगी में तैयार किया जाएगा. डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लिविंग विल का रिकॉर्ड रखा जाएगा.http://bit.ly/2oWNLHJ 2. तीस सालों तक अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के वफादार रहे फारूक टकला को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रेड कॉर्नर नोटिस के बावजूद साल 2011 में यूपीए सरकार ने टकला का पासपोर्ट 24 घंटे के भीतर रिन्यू किया. जब फारूक टकला का पासपोर्ट रिन्यू किया गया उस वक्त एसएम कृष्णा विदेश मंत्री और पी चिदंबरम गृह मंत्री थे. बता दें कि फारुक टकला ने एनडीए राज में यानि साल 1999 में फर्जी कागजातों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था.http://bit.ly/2HjEIaz 3. बीजेपी पर जोरदार हमला करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हम 2019 में वापस आ रहे हैं और इस बार बीजेपी को जीतने का कोई मौका नहीं देंगे. सोनिया गांधी ने कहा, 'हमने राजस्थान और मध्यप्रदेश उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है. हमारा अगला लक्ष्य कर्नाटक विधानसभा चुनाव है. कर्नाटक चुनाव जीतना हमारे लिए बेहद जरूरी है.'   http://bit.ly/2Ft9DRq 4. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर बिप्लब देब ने शुक्रवार को शपथ ली. राज्यपाल तथागत राय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, लाल कृष्ण आडवाणी, माणिक सरकार और कई गणमान्य उपस्थित थे. पीएम मोदी ने कहा,‘आज त्रिपुरा में फिर से दिवाली आयी है. त्रिपुरा में आज विकास का दीप, एक नयी उमंग, नया उत्साह पैदा हुआ है.’http://bit.ly/2FnMe87 5. पत्नी की शिकायत पर क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने हत्या की कोशिश और रेप का केस दर्ज किया है. शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक ऑडियो क्लिप जारी किया है. इस ऑडियो क्लिप में पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा और इंग्लैंड में रहने वाले मोहम्मद भाई का ज़िक्र है.http://bit.ly/2FowhOR पंजाबी सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.http://bit.ly/2FG6r8e अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति
SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोप, मुकाबले के लिए BJP ने बनाई ये खास रणनीति

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget