एक्सप्लोरर

काम की खबर: फिर पड़ी महंगाई की मार, आसमान पर पहुंचे टमाटर के दाम

जानकारी के मुताबिक, टमाटर में इस तेजी आने की वजह सप्लाई का कम होना बताया जा रहा है.

नई दिल्ली: देश में महंगाई ने एक बार फिर जनता की कमर तोड़ दी है. बढ़ते सब्जियों के दाम से जनता त्रस्त है. इन दिनों टमाटर का रेट आसमान छू रहा है. दिल्ली की थोक मंडी में टमाटर का भाव 50 रुपये किलो के ऊपर पहुंच गया है. वहीं, खुदरे में टमाटर 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है. फिलहाल दाम कम होने के आसार नहीं दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में सब्ज़ियों के एक दुकानदार ने बताया, ‘’पिछले कई दिनों से टमाटर का भाव 70 से 80 रुपए चल रहा है और अभी दाम कम होने के आसार नहीं हैं.’’ जानकारी के मुताबिक, टमाटर में इस तेजी आने की वजह सप्लाई का कम होना बताया जा रहा है. दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी में टमाटर के दाम करीब 50 रुपए किलो हो गए हैं, जो 15 दिन पहले 20 रुपए किलो हुआ करते थे. जबकि प्याज के दाम 50 से 55 किलो हो गए हैं. ओखला मंडी में काम करने वाले इस्माइल बताते हैं कि 15 दिन पहले प्याज के दाम 20 रुपये किलो थे. इस्माइल सब्जियों के बढ़ते दामों के पीछे जीएसटी का हवाला दे रहे हैं. नवंबर में टमाटर के महंगे होने के पीछे क्या गणित है? देश में सबसे ज्यादा टमाटर की पैदावार कर्नाटक, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में होती है. महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से टमाटर की फसल को नुकसान पहुंचा है. वहीं, खराब रास्तों की वजह से टमाटर मंडियों में देरी से पहुंच रहा है. इन्हीं वजहों से टमाटर के भाव 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. आपको बता दें कि साल में दो बार देश में टमाटर का उत्पादन होता है. टमाटर की एक फसल फरवरी के आसपास बोई जाती है, वहीं दूसरी फसल अगस्त तक बोई जाती है, जो नवंबर में तैयार होती है. इससे साफ है कि जब तक टमाटर की जाड़े की फसल बाजार में नहीं आएगी, टमाटर महंगा होता रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
Explained: मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT क्लास 9 में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाह रहा?
मंदिर, तलवार और हथियार! NCERT नई किताबों में आपके बच्चों को क्या पढ़ाना चाहता है?
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
गेहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, जानें मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले
'अब मैं घर से बाहर भी नहीं निकल सकती' आखिर क्यों ममता बनर्जी ने कहा ऐसा, जानें
'अब मैं घर से बाहर भी नहीं निकल सकती' आखिर क्यों ममता बनर्जी ने कहा ऐसा, जानें

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
'चाकूबाजी हुई, हमें लगा जिंदा नहीं बचेंगे' फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या क्या हुआ?
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget