एक्सप्लोरर

Tomato Fever: हाथ-पैर और मुंह की बीमारी को टोमैटो फीवर कहना कितना सही? आसान भाषा में समझिए पूरी बात

HFMD: एचएफएमडी बच्चों की एक आम संक्रामक बीमारी है. बरसात के दिनों में यह और भी सक्रिय हो जाते हैं. ये वायरस ग्रुप में अटैक करते हैं जिसकी वजह से एक साथ कई बच्चे इस बीमारी का शिकार बन जाते हैं.

Tomato Fever In India: दुनिया के साथ-साथ भारत (India) भी पिछले कुछ सालों से कोरोना (Corona) जैसी महामारी (Pandemic) से लड़ रहा है. कोरोना महामारी के बाद मंकीपॉक्स (Monkeypox) ने दुनिया के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दीं और अब एक नई बीमारी ने दस्तक दे दी है. हाथ पैर और मुंह की बीमारी (HFMD), जिसे हम टोमैटो फीवर (Tomato Fever) के नाम से जान रहे हैं. ये बीमारी बच्चों को निशाना बना रही है. ये बुखार 1 साल से लेकर 5 साल के बच्चों और जिन वयस्कों की इम्युनिटी पावर कम है उन्हें अपना शिकार बना रहा है.  

ये तो हुई बीमारी की बात. अब बात करते हैं जिसे हम टोमैटो फीवर के नाम से जान रहे हैं, उसको टोमैटो फीवर या टमाटर बुखार कहना कितना सही है. इस मामले पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाथ-पैर और मुंह की बीमारी जिसे एचएफएमडी यानी हैंड फुट माउथ डिजीज कहते हैं, उसे टोमैटो फीवर का नाम देकर भ्रमित किया जा रहा है.

क्या कहना है मेडिकल एक्सपर्ट्स का?

इस मामले पर आईएमए की नेशनल टास्क फोर्स के सह- अध्यक्ष डॉ. राजीव जयदेवन का कहना है कि हाथ पैर और मुंह की बीमारी के लिए टोमैटो फीवर एक भ्रमित नाम है. ये एक मामूली बुखार है जो 10 साल से कम के बच्चों में पाया जाता है. ये कॉक्साकी वायरस की वजह से होता है. इसकी वजह से लाल निशान पड़ जाते हैं जिसकी वजह से किसी ने इसे टोमैटो फीवर कह दिया जो अब सभी की जुबान पर चढ़ गया है, लेकिन इसको टोमैटो फीवर कहना गलत होगा क्योंकि कई लोगों को ये लगता है कि ये बीमारी टमाटर से फैल रही है.

सही तथ्यों की जांच करना जरूरी

सर गंगाराम अस्पताल में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. धीरेन गुप्ता का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अखबारों में आ रहा है कि केरल से एक नई बीमारी आई है जिसे टोमैटो फीवर नाम दिया. देश अभी कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से उबर रहा है अब नई बीमारी का नाम सामने आ गया. इस तरह की खबरें लोगों में घबराहट पैदा कर देती हैं. इससे पहले बीमारी के बारे में सही तथ्यों की जांच कर लेना बेहद जरूरी है.

उन्होंने आगे कहा कि ये हाथ पैर और मुंह की बीमारी की तरह लगती है. जिसमें जोड़ों में दर्द और बहुत तेज बुखार शामिल है. ये बीमारी कई तरह के एंटरोवायरस की वजह से हो सकती है. ये दूसरे अन्य वायरस की तरह जानलेवा नहीं है.

कैसे फैलती है ये बीमारी?

डॉक्टर राजीव जयदेवन कहते हैं कि ये बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है जैसे आम तौर पर जुकाम में भी होता है. इसलिए बच्चे का डायपर बदलते वक्त इस चीज का बेहद ध्यान रखा जाए कि कहीं आपको कोई इंफेक्शन तो नहीं है.

क्या है इसका बचाव?

डॉक्टर जयदेवन (Dr Rajeev Jayadevan) बताते हैं कि इस बीमारी (Tomato Fever) से बचाव हाथ साफ रखने और जरूरी एहतियात बरतने से किया जा सकता है. इसमें केवल सहायक उपचार (Supportive Treatment) की जरूरत होती है. इसमें गंभीर जैसी कोई बात नहीं है और किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Delhi: राजधानी में सामने आ रहे Hand Foot Mouth Disease के केस, स्कूलों ने जारी की एडवाइजरी

ये भी पढ़ें: देश में कोरोना मामलों में राहत, पिछले 24 घंटे में करीब 11 हजार मामले दर्ज, कम हुआ पॉजिटिविटी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
'भूख हड़ताल खत्म...', अनशन के बाद सोनम वांगचुक का आया बयान, जानें अब क्या कहा
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
MP Private University: इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
इस राज्य में अब आसानी से खोल सकेंगे प्राइवेट यूनिवर्सिटी, सरकार ने आसान की प्रक्रिया
Embed widget