एक्सप्लोरर

कालेधन की घोषणा करने वाले महेश शाह से आज फिर होगी पूछताछ

अहमदाबाद: आय घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत 13,860 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आमदनी की घोषणा कर चर्चा में आए शहर के प्रॉपर्टी डीलर महेश शाह से आज फिर पूछताछ होगी. आयकर विभाग के मुताबिक शाह के बयान को आंशिक रूप से दर्ज किया गया है. उनका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया आज फिर शुरू होगी.

अभी उन्होंने सिर्फ उनके घर पर छापेमारी से संबंधित सवालों का जवाब दिया है. महेश शाह सुबह 10 बजे के करीब अहमदाबाद स्थित आयकर कार्यालय पुहंच सकते है. शाह से पूछताछ के लिए आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें शनिवार रात को हिरासत में लिया था और पूरी रात पूछताछ की.

रविवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दी थी. वहीं उनको खतरे की आशंका के मद्देनजर उनके घर के बारह दो सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं. शाह 30 सितंबर को बंद हुई आईडीएस योजना के तहत 13,860 करोड़ रपये की अघोषित आय की घोषणा कर चर्चा में आए थे.

आयकर विभाग ने कुछ दिन पहले शाह के आवास पर छापेमारी की थी. उसके बाद शाह गायब हो गए थे. फिर वह एक स्थानीय समाचार चैनल के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए. बाद में आयकर अधिकारी उन्हें ले गए.

इंटरव्यू के दौरान शाह ने शनिवार को दावा किया था कि उन्होंने यह घोषणा कमीशन के लिए की थी. शाह ने कहा कि 'आईडीएस के तहत घोषित 13,860 करोड़ रुपये की राशि मेरी नहीं है. मैं इस मामले में शामिल लोगों के नाम आयकर विभाग के अधिकारियों को बताउंगा. मैं जल्द सब कुछ खोलूंगा. मैं गलती की है, लेकिन मैं जल्द सभी चीजें खोलूंगा.'

 पुलिस वर्दी में घर ले जाया गया सिटी पुलिस प्रोपर्टी डीलर महेश शाह को पकड़ने के बाद कल पुलिस की वर्दी पहनाकर उसे उसके घर ले गई. सैटेलाइट एरिया थाने के निरीक्षक एम यू माशी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से पहचान छिपाने के लिए शाह को पुलिस वर्दी पहनाया गया.

सोशल मीडिया पर खाकी वर्दी में शाह की तस्वीरें आने के बाद यह स्पष्टीकरण आया. शाह से अघोषित संपत्ति के उसके दावे के बारे में पूछताछ के बाद कल सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने घर ले जाने की अनुमति दी. तस्वीरों के बारे में पूछे जाने पर निरीक्षक माशी ने कहा , 'सुरक्षा मुहैया कराना हमारा कर्तव्य है. हम बस उसकी पहचान छिपाना चाहते थे. उसकी सुरक्षा को खतरे के कारण उसके बचाव के लिए इस तरह का कदम उठाया जाना जरूरी था.'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget