एक्सप्लोरर

National Voters Day: आज है राष्ट्रीय मतदाता दिवस, क्या हैं आपके अधिकार | जानिए सबकुछ

National Voters Day 2021: देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को मतदान और वोटर के रूप में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है. मतदाता को कई अधिकार प्राप्त होते हैं. कुछ लोगों को इनकी जानकारी नहीं होती है. इसलिए इन्हें जानना जरूरी हो जाता है.

आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है. देश में हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को मतदान और वोटर के रूप में उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है, ताकि वे अच्छे से अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकें.

देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस बनाने की शुरुआत 2011 हुई. इसके बाद हर साल 25 जनवरी को इसे मनाया जाता है. मतदाता दिवस पर सरकारों और विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम किए जाते हैं. एक मतदाता को कई अधिकार प्राप्त होते हैं. कुछ लोगों को इनकी पूरी जानकारी नहीं होती है. इसलिए इन्हें जानना जरूरी हो जाता है.

मतदान का अधिकार देश में 18 वर्ष के बाद वोटर के रूप में रजिस्टर्ड हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार है. किसी भी मतदाता को धर्म, जाति, वर्ण,संप्रदाय या लिंग के आधार पर मतदान से वंचित नहीं किया जा सकता है.

कैंडिडेट्स के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार वोटर को चुनावी मैदान में उतरने वाले कैंडिडेट्स के संबंद में पूरी जानकारी प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है. मतदाताओं को ये अधिकार दिया गया है वह प्रत्याशी के एसेट, आपराधिक रिकॉर्ड, शैक्षणिक योग्यता की जानकारी ले सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने भी एक फैसले में स्पष्ट कहा है कि किसी प्रत्याशी की शैक्षणिक योग्यता जानना मतदाता का मौलिक अधिकार है.

निवास स्थान बदलने पर नई जगह मतदान का अधिकार मतदाता को उसी स्थान पर मतदान करना होता है जिस इलाके की मतदाता सूची में उसका नाम होता है. रहने की जगह बदलने पर वह नए इलाके में वोटर के रूप में रजिस्टर हो सकता है और वोटर कार्ड बनवा सकता है. लेकिन पहले वाली जगह से वोटर लिस्ट से नाम हटवाना होता है. इसके बाद वह नए स्थान पर मतदान कर सकता है.

पसंद नहीं होने पर किसी को भी वोट नहीं देने का विकल्प (नोटा) मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आने पर अपनी नापसंद जाहिर करने का भी विकल्प दिया गया है. मतदाता नोटा के जिरए प्रत्याशियों में किसी को भी नहीं चुनने के अधिकार का प्रयोग कर सकता है. नोटा का रिकॉर्ड भी रखा जाता है.

डाक मतपत्र से मतदान देश का चुनाव आयोग ऐसे लोगों को डाक मतपत्र के जरिए वोट डालने की सुविधा उपलब्ध कराता है जो पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच सकते हों. इनमें चुनाव में लगे कर्माचरी, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्मिक आदि शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें- किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर आतंकी साजिश की आशंका, पुलिस ने ब्लॉक किए 308 पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल

Corona Vaccination: देश में 16 लाख से ज्यादा लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, दुनिया के मुकाबले वैक्सीनेशन में कहां है भारत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
Explained: सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
सर्दी से पहले देश के 131 शहरों की हवा में क्यों घुला जहर? सर्दियां कितना सितम ढहाएंगी
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget