एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले ममता सरकार के मंत्री की BJP को चेतावनी, कहा- 'अगर हम पर चली लाठियां तो बंगाल में...'

TMC-BJP Protest: तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. इस बीच टीएमसी नेताओं ने बीजेपी को चेतावनी दी है.

TMC-BJP Tussle: तृणमूल कांग्रेस सोमवार (2 अक्टूबर) को जिस वक्त दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ मार्च निकालेगी. ठीक उसी समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी कोलकाता में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जवाबी विरोध प्रदर्शन करेगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन से पहले टीएमसी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनके प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की तो कोलकाता में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भी इसी तरह का एक्शन लिया जाएगा.

पश्चिम बंगाल के सिंचाई मंत्री पार्थ भौमिक ने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई गईं तो बंगाल में बीजेपी की रैली के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. भौमिक ने कोलकाता में कहा, ''अगर वहां पुलिस ने लाठियां इस्तेमाल कीं तो यहां भी लाठीचार्ज किया जाएगा.''  

अभिषेक बनर्जी ने दी चेतावनी
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी इसी तरह चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर 2 और 3 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन में हमारे किसी भी कार्यकर्ता को निशाना बनाया जाता है तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें. हम जानते हैं कि ऐसे हमलों का जवाब कैसे देना है.

दोनों पार्टियां करेंगी विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) वाली रोजगार गारंटी योजना के बकाया फंड को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध करेगी और 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों पर उतरेगी. वहीं, बीजेपी फंड के उपयोग में अनियमितताओं को लेकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.

 4000 से ज्यादा लोग आएंगे दिल्ली
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस सोमवार और मंगलवार को होने वाली अपनी विरोध रैली के आयोजन से पहले गांधी जयंती पर अपने सांसदों और राज्य मंत्रियों के साथ राजघाट पर धरना देगी. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के लिए 4,000 से ज्यादा लोग दिल्ली आएंगे. इससे पहले टीएमसी ने विरोध रैली के मद्देनजर दिल्ली के लिए उनकी ट्रेन और फ्लाइट बुकिंग को जानबूझकर रद्द करने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें- क्या AIADMK से गठबंधन टूटने पर बीजेपी नेतृत्व ने बुलाया दिल्ली? अन्नामलाई ने खुद बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget