एक्सप्लोरर

शुभेन्दु अधिकारी को उनके गढ़ में घेरने में जुटी टीएमसी, कहा- ‘विश्वासघाती’ के रूप में नाम लिखा रहेगा

टीएमसी के सांसद सौगात राय ने शुभेन्दु अधिकारी को ‘विश्वासघाती’ कहा. उन्होंने कहा कि कांथी में किसी की भी जमींदारी नहीं चलेगी. कांथी जिले को शुभेन्दु अधिकारी का गढ़ माना जाता है.

कोलकाता: शुभेन्दु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने के बाद बुधवार को कांथी में तृणमूल कांग्रेस ने की रैली. इस रैली में फिर से शुभेन्दु अधिकारी को ‘विश्वासघाती’ कहकर टीएमसी ने हमला बोला. टीएमसी सांसद सौगात रॉय ने कहा कि कांथी में किसी की जमींदारी नहीं चलेगी.

सौगात रॉय ने कहा, “कांथी के एक सपूत का नाम लिखा रहेगा विश्वासघाती के रूप में. सिराज हार गए थे, लोगों ने उनको याद रखा है आखरी नवाब के रूप में मीर जाफ़र से लोग नफरत करते हैं. बच्चों का नाम लोग सिराज रखते है, मीरज़ाफर नहीं. शुभेन्दु विश्वासघातियों में से एक है.”

बता दें कि टीएमसी ने कुछ दिन पहले सौगात रॉय को ही शुभेन्दु के साथ बात करके उनको मनाने का ज़िम्मा सौंपी था. वही सौगात अब शुभेन्दु पर हमला बोल रहे हैं. काथी को शुभेन्दु का गढ़ माना जाता है. अब टीएमसी शुभेन्दु को उनके गढ़ में हराने की तैयारी कर रही है. सौगात रॉय ने ये भी याद दिलाने की कौशिश की कि 2001 और 2004 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शुभेन्दु अधिकारी को हार का सामना करना पड़ा था.

दो दिनों पहले शुभेन्दु अधिकारी ने बर्धमान के छतनी की रैली में कहा था, “1998 में अगर बीजेपी ने टीएमसी का साथ नहीं दिया होता तो 2001 तक टीएमसी पार्टी ही खत्म हो चुकी होती. उन्होंने कहा था कि तब अगर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी टीएमसी का साथ नहीं देते तो ये पार्टी 2001 तक ही ख़त्म हो जाती. इस बात को कोई मना नहीं कर सकता है."

मिदनापुर की रैली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ शुभेन्दु अधिकारी की मौजूदगी पर सभी ने गौर किया था. शुभेन्दु ने जब अमित शाह के पैर छूए तो उन्होंने गले लगाया. इसपर भी बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हाकिम ने शुभेन्दु को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, “अमित शाह का पैर पकड़कर क्या कहा? मुझे थोड़ी जगह दीजिए? शर्म आती है कि आप सहकर्मी थे.”

इन सबके बीच बंगाल में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राम नगर में बुधवार को टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई. बीजेपी के कई कार्यकर्ता घायल भी हुए. उत्तर 24 परगना के खरदाह में बीजेपी समर्थक जब पुलिस स्टेशन के बाहर एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने का विरोध जता रहे थे तभी वहां पुलिस ने लाठीचार्ज की. इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए. बीजेपी बार-बार ये कह रही है कि टीएमसी ही उनकी आवाज़ दबाने के लिए ऐसे हिंसा फैला रही है.

वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्यसभा के सांसद विवेक गुप्ता ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि टीएमसी के सत्ता में आने के बाद पिछले दस सालों में हिंसा कम हुई है. बीजेपी ही चुनाव से पहले हिंसा बढ़ाने की कोशिश में जुटी है.

Farmers Protest: राहुल गांधी ने कहा- पीएम मोदी मोहन भागवत को भी आतंकवादी बोल देंगे, अगर... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटें बढ़ाने, महिला आरक्षण और परिसीमन पर क्या है राजनीतिक दलों का रुख?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटें बढ़ाने, महिला आरक्षण और परिसीमन पर क्या है राजनीतिक दलों का रुख?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget