एक्सप्लोरर

CAA: 'क्या बीजेपी से जुड़े लोग ही सीएए के तहत नागरिकता के पात्र हैं', बोलीं TMC सांसद ममता बाला ठाकुर

CAA: बंगाल के मतुआ-बहुल ठाकुरनगर इलाके में रविवार रात नाटकीय दृश्य देखने को मिला, जब मतुआ समुदाय की दिवंगत कुलमाता बीनापाणि देवी के घर पर नियंत्रण को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए.

CAA: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद और मतुआ समुदाय की नेता ममता बाला ठाकुर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की आलोचना करते हुए सवाल किया कि क्या केवल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े लोग ही संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत नागरिकता के पात्र हैं.

ममता बाला की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब मंत्री शांतनु ने कुछ दिन पहले कथित तौर पर कहा था कि टीएमसी से जुड़े मतुआ समुदाय के लोग सीएए के तहत नागरिकता के पात्र नहीं होंगे.

'क्या सीएए से सिर्फ बीजेपी समर्थकों को मिलेगी नागरिकता'
नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में ममता बाला ने सवाल किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और उनके समर्थक प्रचार कर रहे हैं कि टीएमसी से जुड़े मतुआ लोगों को बांग्लादेश खदेड़ दिया जाएगा और केवल बीजेपी से जुड़े लोगों को सीएए के तहत नागरिकता मिलेगी. क्या ऐसा कोई कानून है जो मतुआ समुदाय के केवल बीजेपी समर्थकों को लाभ पहुंचाने की इजाजत देता है?’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए टीएमसी सांसद ने कहा, ‘‘हमारी नेता कहती रही हैं कि जब हम पहले से ही देश के नागरिक हैं तो फॉर्म भरने की कोई जरूरत नहीं है.’’

ममता बाला ने शपथ ग्रहण के दौरान अपने समुदाय के महापुरुषों को याद नहीं कर पाने के लिए अफसोस प्रकट किया. उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे संप्रदाय के लिए शर्म और अपमान की बात है कि मैं संसद के अंदर अपने गुरु का नाम नहीं ले पाई.’’

'शीर्ष स्तर पर हैं बांग्ला विरोधी लोग'
टीएमसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नए भारत के लोकतंत्र के मंदिर में बंगाल के महापुरुषों के लिए कोई जगह नहीं है. बीजेपी नेता संसद में अपशब्द कह सकते हैं, लेकिन बंगाल की सांसद शपथ लेते समय मतुआ महापुरुषों हरिचंद ठाकुर और गुरुचंद ठाकुर को धन्यवाद नहीं दे सकतीं. शीर्ष स्तर पर बांग्ला विरोधी लोग हैं.’’

पश्चिम बंगाल के मतुआ-बहुल ठाकुरनगर इलाके में रविवार रात नाटकीय दृश्य देखने को मिला, जब मतुआ समुदाय की दिवंगत कुलमाता बीनापाणि देवी के घर पर नियंत्रण को लेकर दोनों नेताओं के समर्थक आमने-सामने आ गए.

शांतनु ठाकुर की चाची हैं ममता बाला ठाकुर
टीएमसी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब शांतनु ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ कथित तौर पर उस घर पर कब्जा करने का प्रयास किया, जहां वर्तमान में ममता बाला रहती हैं.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ उनकी चाची ममता बाला ठाकुर की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. ममता बाला ने मंत्री पर उस घर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है, जहां समुदाय की कुलमाता बीनापाणि देवी रहती थीं. पांच साल पहले बीनापाणि देवी का निधन हो गया था.

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ममता बाला ठाकुर ने मेरे कानूनी उत्तराधिकारी होने के बावजूद जबरन घर पर कब्जा कर लिया था.’’

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Elections 2024: भारत में कैसे हैं अल्पसंख्यकों के हालात? पीएम मोदी ने दिया जवाब, चीन-पाकिस्तान और इमरान खान पर भी बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget