एक्सप्लोरर

Mahua Moitra Speech: 'टोपी पहनाओ...', बर्थडे कैप दिखाते हुए लोकसभा में भाषण के दौरान बोलीं महुआ मोइत्रा

Budget Session 2023: लोकसभा में मंगलवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अडानी ग्रुप पर लगे आरोपों की जांच की मांग की. उनके संबोधन के दौरान जोरदार हंगामा भी हुआ.

Mahua Moitra In Lok Sabha: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा के संबोधन के दौरान मंगलवार (7 फरवरी) को लोकसभा (Lok Sabha) में जोरदार हंगामा हुआ. महुआ मोइत्रा अडानी ग्रुप (Adani Group) को लेकर हाल ही में जारी की गई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बोल रही थीं. उन्होंने अपनी स्पीच के दौरान बर्थडे कैप का भी इस्तेमाल किया. जब उन्हें बीजेपी (BJP) के सदस्यों ने बाधित किया तो उन्होंने 'आपत्तिजनक' शब्द का इस्तेमाल भी किया. 

महुआ मोइत्रा ने कहा कि आज जैसे ही कोई विपक्षी सांसद कुछ बोलता है तो सत्ता पक्ष वाले उसे बोलने नहीं देते. हम न चीन बोल सकते हैं, न बीबीसी, न मोरबी, न राफेल, यहां तक कि मोदी जी भी नहीं बोल सकते. विपक्षी सांसदों को वॉक आउट करने के लिए मजबूर किया जाता है. 

अडानी को लेकर बोला हमला

उन्होंने आगे कहा कि मैं इस देश में फिलहाल सबसे फेमस शख्स की बात करूंगी, ये पीएम मोदी नहीं हैं. इन मशहूर व्यक्ति का नाम ए से शुरू होता है और आई पर खत्म होता है, ये आडवाणी भी नहीं हैं. मैं उन्हें अपनी स्पीच के दौरान ए कहूंगी और उनके ग्रुप को ए-कंपनी कहूंगी. हमें बेवकूफ बनाया जाता है. मैं अपने साथ ये टोपी लेकर आई हूं, क्योंकि पूरे देश को इस व्यक्ति ने टोपी पहनाई है.

महुआ मोइत्रा के संबोधन के दौरान जोरदार हंगामा

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के टोपी निकालने पर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. टीएमसी सांसद ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि हाल ही में अडानी समूह के एफपीओ को जांच रिपोर्ट पूरी किए बिना मंजूरी क्यों दी गई. उन्होंने अडानी समूह में कथित अनियमितताओं की गहन जांच की मांग करते हुए अपना भाषण समाप्त किया.

इस दौरान महुआ मोइत्रा की ओर से सदन के पटल पर एक 'आपत्तिजनक' शब्द का इस्तेमाल करने के बाद हंगामा और बढ़ गया. भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने महुआ मोइत्रा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की. 

'आपत्तिजनक' शब्द का किया इस्तेमाल

लोकसभा में टीडीपी नेता के राम मोहन नायडू के भाषण के बीच महुआ मोइत्रा का 'आपत्तिजनक' शब्द माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गया. तब स्पीकर ने कहा कि कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा. कुछ बहुत ही कठोर और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. मैं संसदीय कार्य मंत्री से पार्टी (टीएमसी) से बात करने के लिए कहूंगा.

इस बीच बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वह लोकसभा में टीएमसी (TMC) पार्टी के नेता से बात करेंगे. जोशी ने कहा, "मैं उनसे माफी मांगने के लिए कहूंगा, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो यह उनकी संस्कृति है."

ये भी पढ़ें- 

Rahul Gandhi In Lok Sabha: जहाज से फॉरेन पॉलिसी तक, अडानी को लेकर पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने लगाई आरोपों की झड़ी | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget