एक्सप्लोरर

Derek O Brien: पीएम मोदी की आलोचना वाला ट्वीट हुआ डिलीट तो भड़के TMC नेता डेरेक ओ ब्रायन, कही ये बात

Derek O Brien Tweet Row: टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है पीएम मोदी को एक्सपोज करने वाली बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर उनका एक ट्वीट डिलीट कर दिया गया है.

Derek O Brien Tweet On PM Narendra Modi Row: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद डेरेक ओ ब्रायन (Derek O'Brien) ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असली चेहरा बताने वाला उनका (ब्रायन) ट्वीट डिलीट कर दिया गया है. टीएमसी नेता के मुताबिक, उनका ट्वीट बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर था, जो अल्पसंख्यकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख उजागर करती है. जानकारी के मुताबिक, ट्विटर इंडिया ने सरकार की ओर से शिकायत मिलने के बाद ब्रायन के ट्वीट पर ऐसा कदम उठाया है. ब्रायन के ट्वीट पर यह कार्रवाई केवल भारत की परिधि के अंतर्गत की गई है, देश के बाहर बाकी जगहों पर उनके ट्वीट पर कोई प्रतिबंध नहीं है.

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर से प्राप्त हुए एक ई-मेल का स्क्रीनशॉट भी डेरेक ओ ब्रायन ने एक अन्य ट्वीट में साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि भारत सरकार के निवेदन पर ट्वीट हटाया गया है. मेल में ब्रायन के ट्वीट को भारत में कानून का उल्लंघन करने वाला बताया गया है. ब्रायन ने इस कदम को 'सेंसरशिप' करार दिया है.

'डिलीट करने का फिल्मी कारण दिया गया'

शनिवार (21 जनवरी) को सुबह 11:01 बजे टीएमसी नेता ब्रायन ने कुछ स्क्रीनशॉट्स साझा करते हुए और बड़े-बड़े अक्षरों में 'सेंसरशिप' (CENSORSHIP) लिखते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ''सेंसरशिप, ट्विटर और ट्विटर इंडिया ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर मेरे ट्वीट को हटा दिया है, इसे लाखों बार देखा गया था. एक घंटे की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री उजागर करती है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यकों से नफरत करते हैं. यहां पर मुझे प्राप्त हुआ मेल है, जो फिल्मी कारण दिया गया है वो भी देखिये. विपक्ष अच्छी लड़ाई लड़ना जारी रखेगा.'' 

ट्विटर का रिप्लाई

टीएमसी सांसद ने सर्किल बनाकर ट्विटर की एक रिप्लाई का जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें लिखा है, ''डेरेक ओ ब्रायन का यह ट्वीट कानूनी मांग के जवाब में भारत में रोक दिया गया है.''

ऐसा क्या था ट्वीट में, जिसे डिलीट किया गया

डेरेक ओ ब्रायन ने उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो उन्होंने दो दिन पहले किया था और जिसे डिलीट किया गया है. उसमें ब्रायन ने लिखा था, ''फिर से उपलब्ध है. तुरंत देखें या अभी डाउनलोड करें यह चिलिंग, गहराई से रिसर्च की हुई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री (भाग एक) इससे पहले कि इसे यूट्यूब से हटा दिया जाए. अल्पसंख्यकों के लिए नरेंद्र मोदी की नफरत, दो दशक पहले का  सनकी (बीमार) 'गुजरात मॉडल'.''

ब्रायन से कैसी सहानुभूति जता रहे यूजर्स?

डेरेक ओ ब्रायन के इस ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''सर, चिंता मत करिये, हमारे पास लिंक है.'' वहीं, एक यूजर ने आलोचना की, उसने लिखा, ''आपको भारत की सर्वोच्च अदालत के दिए हुए फैसले पर भरोसा नहीं है और भारत पर, 100 साल से ज्यादा राज करने वाले भारतीयों पर जुल्म करने वाले देश के टीवी न्यूज चैनल की डॉक्युमेंट फिल्म पर भरोसा है. शर्म आनी चाहिए.''

यह भी पढ़ें- UP Politics: सपा, BSP, RJD, JDU के फैसले से मिला संकेत! क्या BJP के खिलाफ विपक्षी एकता केवल दिखावा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget