एक्सप्लोरर

School Jobs Case: स्कूल भर्ती मामले में ED ने अभिषेक बनर्जी से करीब 9 घंटे की पूछताछ, TMC सांसद ने कहा- वो वक्त बर्बाद कर रहे हैं

Abhishek Banerjee News: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की. वह बुधवार सुबह कथित स्कूल नौकरी घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी सामने पेश हुए थे.

West Bengal School Jobs Scam: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी से बुधवार (13 सितंबर) को पश्चिम बंगाल में कथित स्कूल नौकरियों घोटाले के मामले में ईडी ने पूछताछ की. उनसे करीब 9 घंटे पूछताछ की गई. टीएमसी महासचिव बनर्जी सुबह करीब 11.30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे. इस कारण वह 'इंडिया' गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में भी शामिल नहीं हो सके. 

पूछताछ के बाद तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि वे अपना और मेरा दोनों का वक्त बर्बाद कर रहे हैं. एजेंसी के अधिकारियों की भी गलती नहीं है वे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं.  9-10 की पूछताछ के बाद भी शून्य निष्कर्ष निकला होगा, पहले जितनी बार भी पूछताछ के लिए बुलाया गया उसका भी यही निष्कर्ष रहा है. जो राजनीतिक रूप से नहीं लड़ पाते वे इस तरह से एजेंसी का दुरुपयोग करते हैं. जितनी बार हमें परेशान किया जाएगा जनता तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देगी. 

'मुझे रोकने का प्रयास कर रही है बीजेपी'
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक आज होने वाली थी इसलिए मुझे ईडी की ओर से आज समन किया गया. मैं समिति का सदस्य हूं, आज सुबह 11:30 मुझे बुलाया गया, इससे यह स्पष्ट होता है कि बीजेपी यह सब देख कर ईडी के माध्यम से मुझे रोकने का प्रयास कर रही है. मैं इसका फैसला जनता के ऊपर छोड़ता हूं.

ED के सभी सवालों के दिए जवाब
टीएमसी नेता ने कहा, "मैं सबका धन्यवाद करता हूं और मैं खुश हूं कि आज वह बैठक (INDIA गठबंधन के समन्वय समिति की बैठक) हुई. आने वाले दिन में यह लड़ाई जारी रहे इसकी आशा है, जो समिती बनी है. उसमें से नोटिस सिर्फ तृणमूल पार्टी से मुझे आया, इससे पता चलता है कि उस गठबंधन को साकार करने में तृणमूल कांग्रेस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. मुझे आज जान बूझकर समन किया गया. मैं ईडी के सामने पेश हुआ और उनके सवालों के जवाब दिए."

लीप्स एंड बाउंड्स के साथ लिंक पर जानकारी
इससे पहले एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि अभिषेक बनर्जी को स्कूल भर्ती में अनियमितताओं के संबंध में सबूत उपलब्ध कराने के लिए बुलाया गया था. पूछताछ के बारे में विस्तार से बताते हुए ईडी अधिकारी ने कहा कि ईडी बनर्जी से उनकी भूमिका और 'लीप्स एंड बाउंड्स,' के साथ उनके लिंक के बारे में पूछताछ करेगी. बता दें कि यह कंपनी कथित तौर पर घोटाले में शामिल थी.

अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं बनर्जी
यह पूछे जाने पर कि क्या बनर्जी ईडी के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं, अधिकारी ने हां में जवाब दिया. हालांकि, लेकिन कुछ एरिया ऐसे हैं, जिन पर स्पष्ट नहीं हैं. हमारे अधिकारी उनसे ये जवाब जानने की कोशिश कर रहे हैं.'

कलकत्ता हाई कोर्ट में किया था पूरक हलफनामा दायर
इससे पहले बनर्जी ने मंगलवार (12 सितंबर) को कलकत्ता हाई कोर्ट के समक्ष एक पूरक हलफनामा दायर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि ईडी ने उन्हें नया समन जारी किया है, जबकि एजेंसी ने पहले के समन को चुनौती देने वाला उनका पुनरीक्षण आवेदन लंबित है. ऐसे में एजेंसी का नया समन कानूनी रूप से वैध नहीं है.

यह भी पढ़ें-

संसद के विशेष सत्र का एजेंडा आया सामने, संविधान सभा से लेकर आज तक की उपलब्धियां पर होगी चर्चा, 4 बिलों का भी जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget