एक्सप्लोरर

KMC Elections result: टीएमसी के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम होंगे कोलकाता के नये महापौर, अगले सप्ताह लेंगे शपथ

New Mayor Of Calcutta: हकीम कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं उन्होंने ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम करने की बात दोहराई

KMC Elections result: कोलकाता नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फरहाद हकीम को अपना नेता चुन लिया और इसके साथ ही उनके नगर का अगला महापौर बनने का रास्ता साफ हो गया है. वह अगले सप्ताह अपने पद और गोपनियता की शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में परिवहन एवं आवास मामलों के मंत्री हकीम कोलकाता के 39वें महापौर होंगे.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता नगर निगम के प्रदर्शन की हर छह महीने में समीक्षा की जाएगी और जो लोग उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड संख्या 82 से चुनाव जीतने वाले हकीम शहर के पूर्व महापौर रहे हैं और 2020 में पहले बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें नगर निगम का प्रशासक नियुक्त किया गया था, लेकिन महामारी के कारण चुनाव नहीं हो सके थे.

घोषणापत्र लागू करने की दिशा में करेंगे काम

हकीम कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं. शहर के पहले मुस्लिम महापौर हकीम ने कहा, ‘‘मैं ममता बनर्जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे फिर से कोलकाता के लोगों की सेवा करने का मौका दिया... महापौर पद की शपथ लेने के बाद मैं घोषणापत्र को लागू करने की दिशा में काम करूंगा.’’

शोभन चटर्जी के अचानक इस्तीफा देने के बाद दिसंबर 2018 में हकीम को कोलकाता का महापौर बनाया गया था. वहीं, वार्ड संख्या 88 से फिर से पार्षद चुनी गईं दक्षिण कोलकाता लोकसभा सीट से सांसद माला रॉय को केएमसी का अध्यक्ष बनाया गया. वह पूर्व के कार्यकाल में भी नगर निगम की अध्यक्ष थीं.

वार्ड संख्या 11 से पार्षद बने काशीपुर-बेलगछिया से विधायक अतिन घोष को फिर नगर निगम का उप महापौर चुना गया है. ममता बनर्जी ने यहां तृणमूल कांग्रेस की बैठक में सभी नामों की घोषणा की. उन्होंने 13 महापौर परिषद सदस्य (मेयर-इन-काउंसिल) के नामों की भी घोषणा की. केएमसी के लिए रविवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस को दो-दो वार्ड में जीत मिली. तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव जीते. नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए.

Night Curfew In MP: COVID 19 के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू, ये होगा समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
‘स्टूडेंट्स को माफी की नहीं जरूरत, उनसे मांगे माफी’, राहुल का PM मोदी पर हमला
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget