एक्सप्लोरर

'घृणा और असहिष्णुता वाली मानसिकता', अमित शाह का सिर काटने के महुआ मोइत्रा वाले बयान पर बोली बीजेपी

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने हमला बोला और कहा कि ये घिनौना बयान हिंसा को भड़काने की साजिश है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने शनिवार (30 अगस्त, 2025) को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी को ‘निम्नतम स्तर का घृणास्पद भाषण’ और हिंसा के लिए उकसावे की कार्रवाई बताया, जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है.

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सदस्यों की ओर से प्रयुक्त भाषा अब निम्न स्तर पर पहुंच गई है. विजयेंद्र ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी का सिर कलम करने संबंधी घिनौना बयान निम्नतम स्तर का घृणास्पद भाषण और हिंसा को भड़काने वाली कार्रवाई है, जिसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है.’

घृणा और असहिष्णुता पर आधारित मानसिकता

उन्होंने आरोप लगाया कि जब निर्वाचित प्रतिनिधि ऐसी जहरीली भाषा का सहारा लेते हैं तो यह घृणा और असहिष्णुता पर आधारित मानसिकता को उजागर करता है. उन्होंने कहा, ‘इंडी गठबंधन ने गाली-गलौज, धमकियों और घटिया राजनीति को सामान्य बना दिया है और नागरिक संवाद के हर मानदंड को नष्ट कर दिया है. भारत की जनता गाली-गलौज की इस राजनीति को समझेगी और इस खतरनाक मानसिकता को पूरी ताकत से खारिज करेगी.’

मोइत्रा ने शाह के खिलाफ अपनी टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था, जिसमें उन्होंने उन पर बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया था और कथित तौर पर कहा था कि उनका सिर काटकर मेज पर रख देना चाहिए.

महुआ मोइत्रा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज 

भाजपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनकी इन घृणास्पद टिप्पणियों की आलोचना की और पूछा कि क्या यह तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक रुख है? मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में गुरुवार को एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा पर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है. मोइत्रा की टिप्पणी से हंगामा मच गया और भाजपा ने कृष्णानगर के कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.

ये भी पढ़ें:- PM Modi Japan Visit: जापान दौरे पर पीएम मोदी ने शिगेरू इशिबा को दिया ऐसा गिफ्ट, जीत लिया मेजबानों का दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget