एक्सप्लोरर

Mahua Moitra: 'जो कहा वो गाली नहीं', जिस बयान पर मचा हंगामा महुआ मोइत्रा ने अब समझाया उसका मतलब

Budget Session 2023: महुआ मोइत्रा पर बीजेपी के एक सांसद के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप है. हालांकि टीएमसी सांसद ने इससे इनकार किया है और उस शब्द का मतलब समझाया है.

Mahua Moitra Controversy: सदन में असंसदीय भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवादों में घिरी टीएमसी (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी बात रखी है. महुआ का कहना है कि अपनी समझ में उन्होंने संसद में गाली का इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने जो कहा उस शब्द का मतलब पापी होता है. टीएमसी सांसद ने कहा, "मैं हिंदी भाषी नहीं हूं. अगर कोई हिंदी में इस शब्द का अर्थ कुछ और समझता है, तो ये मेरी समस्या नहीं है."

एक इंटरव्यू में महुआ ने कहा कि कई बीजेपी सांसदों ने भी उनके इस तरह से जबाव देने की तारीफ की थी. टीएमसी नेता ने कहा, "मैं सही या गलत नहीं कह रही हूं. मैं कह रही हूं कि आप मुझे सदन में सुरक्षा नहीं देते और फिर आप मुझे परेशान भी कर रहे हैं. अगर आप (बीजेपी) मुझे हीरोइन बनाना चाहते हैं तो गुड लक आपको. मैं इसकी परवाह नहीं करती."

'गाली नहीं दी'
संसद में इस्तेमाल किए गए शब्द को लेकर महुआ मोइत्रा ने कहा, "इसमें गाली क्या है? हराम शब्द का अर्थ कुछ पापपूर्ण या जो वर्जित है. अरबी शब्दों की मेरी समझ में, मैंने जो कहा उसका शाब्दिक अनुवाद पापी है. अब अगर कोई इसे कुछ और मानता है, तो यह मेरी समस्या नहीं है."

इंटरव्यू में टीएमसी सांसद ने कहा, 'पहले जब मैं बोल रही थी तो इस व्यक्ति (बीजेपी सांसद) ने मुझे लगातार टोका. जब मेरा भाषण खत्म हो गया और राम नायडू बोल रहे थे, तब भी वे चुप नहीं हुए. इसलिए मैंने उन्हें उस संबोधन से पुकारा, क्योंकि वह जो कर रहे थे, वह वर्जित था.'

महुआ मोइत्रा ने बुधवार (7 फरवरी) को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान कथित तौर पर 'आपत्तिजनक' शब्द का प्रयोग किया था. इसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी ने उनसे माफी मांगने की मांग की.

माफी मांगने से इनकार
हालांकि, महुआ मोइत्रा ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी को उनसे माफी मंगवाने से पहले अपने सांसद से माफी मांगने और अपनी हरकत ठीक करने के लिए कहना चाहिए. बीजेपी के सांसद ने 'बंदर' की तरह उनके भाषण को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें

क्‍या सच में टूट रहा है मोदी और अमित शाह का सबसे बड़ा तिलिस्‍म? जानें ताजा सर्वे कैसे बढ़ा रहा बीजेपी की टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय
'मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही...', करूर भगदड़ मामले पर बोले तमिलनाडु के CM विजय
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
Mamata Banerjee On BJP: 'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget