एक्सप्लोरर

TISS: पहले जारी किया TISS कर्मचारियों को बर्खास्त करने का नोटिस, आलोचना के बाद वापस लिया फैसला, अब टाटा ट्रस्ट जारी करेगा फंड

TISS: टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) ने कड़ी आलोचना का सामना करने के बाद 100 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के अनुबंध समाप्त करने के अपने नोटिस को वापस ले लिया है.

Tata Education Trust: टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) ने 100 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के अनुबंधों को समाप्त करने के अपने नोटिस को वापस ले लिया है. इससे पहले संस्थान के कुछ फैकल्टी मेंबर्स ने यह दावा किया था कि उनके अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं किया.

दरअसल, अनुबंध को लेकर संस्थान के कदम की शिक्षकों और छात्र संगठनों ने तीखी आलोचना की थी. कुछ फैकल्टी मेंबर्स ने नाम न बताने की शर्त पर रविवार (3, जून) को पीटीआई को बताया कि टीआईएसएस के चार परिसरों- मुंबई, तुलजापुर, हैदराबाद और गुवाहाटी में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का अनुबंध 30 जून को समाप्त होने वाला था. उन्होंने बताया कि उनमें से अधिकांश मुंबई के अलावा टीआईएसएस के अन्य परिसरों में काम करते थे.

टाटा एजुकेशन ट्रस्ट ने क्या कहा?

TISS ने कहा कि सभी संबंधित TET कार्यक्रम संकाय और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को सेवा समाप्ति नोटिस तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है. कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे अपना काम जारी रखें, और संस्थान को TET सहायता अनुदान प्राप्त होने के बाद वेतन वितरित किया जाएगा.

28 जून को दी गई सदस्यों को जानकारी

एक सदस्य ने बताया कि ये अनुबंध टाटा ट्रस्ट से प्राप्त अनुदान से शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए जारी किए गए थे. सदस्य ने कहा, 'हमें 28 जून को अनुबंधों के नवीनीकरण न किए जाने के बारे में जानकारी दी गई थी. हमने टीआईएसएस प्रशासन से कहा कि जब तक टाटा ट्रस्ट से कोई जवाब नहीं आ जाता, तब तक वह (अनुबंधों के नवीनीकरण न किए जाने से संबंधित) पत्र जारी न करे. हम मिलकर समाधान खोजने का प्रयास करते हैं, लेकिन हमारी इस अपील को कोई समर्थन नहीं मिला.'

टीआईएसएस ने बयान जारी कर दिया आश्वासन

वहीं, टीआईएसएस ने कहा कि टाटा एजुकेशन ट्रस्ट (टीईटी) के साथ चर्चा से इस मुद्दे के समाधान के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है. एक बयान में कहा गया, ''टाटा एजुकेशन ट्रस्ट के साथ चल रही चर्चाओं ने आश्वासन दिया है कि इस मुद्दे को हल करने के लिए टीआईएसएस को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे. टीईटी ने टीईटी परियोजना/कार्यक्रम संकाय और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के वेतन के लिए धन जारी करने की प्रतिबद्धता जताई है.''

सदस्यों ने उठाए थे सवाल

इससे पहले सदस्य ने दावा किया, ''हमने पिछले महीने प्रशासन से वित्त पोषण की स्थिति के बारे में पूछा था और हमें बताया गया था कि चिंता करने की कोई बात नहीं है, लेकिन अचानक नोटिस जारी कर दिए गए कि धन की कमी के कारण अनुबंधों का नवीनीकरण नहीं किया गया है. यह प्रशासन का कुप्रबंधन है, जो आने वाले हालात का पूर्वानुमान नहीं लगा सका.'' उन्होंने दावा किया कि ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर किया गया. 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के रियासी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव; हिरासत में तीन संदिग्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा
'अगर पुराना कानून सफल था तो..', महुआ मोइत्रा ने सरकार को घेरा

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget