एक्सप्लोरर

Watch: टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हुई हत्या का CCTV फुटेज, कमरे से निकालकर किए ताबड़तोड़ हमले

Tillu Tajpuriya Murder: दिल्ली की तिहाड़ जेल में दो दिन पहले हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Tillu Tajpuriya Murder CCTV Footage: दिल्ली की तिहाड़ जेल में मंगलवार (2 मई) को हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. धारदार हथियार से 40 से 50 बार हमला कर ताजपुरिया की हत्या की गई थी. सीसीटीवी फुटेज विचलित कर सकता है, इसलिए इसे ब्लर किया गया है. 

कुख्यात गोगी गिरोह के कथित चार सदस्यों ने टिल्लू ताजपुरिया की मंगलवार सुबह एक धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी. गौरतलब है कि ताजपुरिया 2021 में रोहिणी की अदालत में हुई गोलीबारी की उस घटना में आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या की गई थी.

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का सीसीटीवी वीडियो

तिहाड़ जेल में मंगलवार को हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से गैंगस्टर ताजपुरिया को मौत के घाट उतारा गया. गोगी की मौत का बदला लेने के लिए उसके गैंग के लोगों ने ताजपुरिया की हत्या को अंजाम दिया.

हत्या के बारे में अधिकारियों ने दी थी ये जानकारी

हमले के बाद जख्मी ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. कारागार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया को ग्राउंड फ्लोर स्थित वार्ड में बंद किया गया था और प्रतिद्वंद्वी गुट गोगी गिरोह के चार कैदियों ने सुबह छह बजकर 15 मिनट पर उस हमला किया. हमलावर-दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान उसी वार्ड के पहले तल पर बंद थे.

कारागार के अधिकारियों ने संदेह जताया कि हमलावरों ने उच्च सुरक्षा वाले वार्ड के पहले तल पर लगी लोहे की दो छड़ों को काटा और उन्हें फिर से वहां रख दिया, ताकि किसी को शक न हो. उन्होंने ये भी बताया था कि हमले से पहले उन्होंने इन सलाखों को हटाया और वे एक चादर की सहायता से नीचे उतर आए. अधिकारियों ने बताया कि जिस समय हमला किया गया, उस समय कैदियों की गिनती के लिए कोठरियों की खोला गया था.

सूत्रों ने दी ये जानकारी

सूत्रों ने बताया कि जब ताजपुरिया ने हमलावरों को देखा, तो वह रोहित नाम के एक अन्य कैदी की कोठरी में भागा. रोहित ने अपनी कोठरी का दरवाजा बंद कर ताजपुरिया को बचाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद नहीं हो सकता था, इसलिए हमलावर भीतर घुस गए और इस दौरान रोहित भी घायल हो गया.

उन्होंने बताया कि यह पूरा हमला दो मिनट के भीतर हुआ. जेल कर्मी और सुरक्षा कर्मी तत्काल घटनास्थल की ओर भागे और उन्होंने चारों हमलावरों को पकड़ लिया. उन्होंने ताजपुरिया को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया. ताजपुरिया की वहां उपचार के दौरान मौत हो गई. कारागार के एक अधिकारी ने बताया कि ताजपुरिया के शरीर पर घाव के 40 से 50 निशान थे और रोहित को वापस जेल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर अनिल दुजाना यूपी STF के एनकाउंटर में ढेर, जेल से जमानत पर आया था बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget