एक्सप्लोरर

Tihar Jail Suicide: तिहाड़ जेल में एक और कैदी ने बाथरूम में की खुदकुशी, पांच दिनों के भीतर दूसरी घटना

Tihar Jail Suicide: शुक्रवार (26 मई) को तिहाड़ जेल में एक कैदी कॉमन बाथरूम में फांसी पर लटका हुआ मिला. यह पिछले पांच दिनों में खुदकुशी की दूसरी घटना है.

Tihar Inmate Suicide: दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक और कैदी की मौत हो गई है. मृतक कैदी की पहचान इमरान (29 साल) उर्फ राजा के रूप में हुई है. 29 साल का इमरान जेल नम्बर 4 में बंद था. यह घटना शुक्रवार (26 मई) की सुबह लगभग 11:53 बजे हुई, जब वार्ड नंबर 6 के कॉमन बाथरूम इमरान फांसी पर लटका हुआ मिला.

इमरान उर्फ राजा को इसी साल 24 फवरी को तिहाड़ जेल नंबर 4 में बंद किया गया था. उसके खिलाफ मॉडल टाउन थाने में आईपीसी की धारा 398/506 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है. तिहाड़ जेल प्रशासन के अनुसार यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है. वहीं, दिल्ली पुलिस और अन्य संबंधित ऐजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी गई है.

22 मई कैदी ने किया था सुसाइड

इससे पहले 22 मई तिहाड़ जेल में एक कैदी ने सुसाइड कर लिया था. इसकी उम्र महज 26 साल थी. जेल प्रशासन ने बताया था कि कैदी को लूट के एक मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था. जिसके कुछ घंटे बाद ही कैदी जेल के बाथरूम में लटका हुआ पाया गया.

'कपड़े की मदद से लगाई थी फांसी'

जेल अधिकारियों ने मंगलवार (23 मई) बताया था कि कैदी की पहचान जावेद के रूप में हुई. तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल संजय बनिवाल ने कहा उस वक्त कहा था कि सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जावेद ने कैदियों के कॉमन बाथरूम में कपड़े की मदद से फांसी लगा ली. घटना की जानकारी के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया.

दिल्ली के मालवीय नगर थाने में दर्ज लूट के 2016 के एक मामले में एडिशनल सेशन जज-2 (फास्ट ट्रैक कोर्ट) ने जावेद को दोषी करार दिया था. संजय बनिवाल ने कहा था कि केस के संबंध में कोर्ट में बता दिया गया है. साथ ही मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है.

टिल्लू ताजपुरिया की घटना

वहीं, इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ ​​सुनील बालियान को एक गिरोह के सदस्यों ने तिहाड़ जेल में बेरहमी से मार दिया था. कुछ दिनों बाद, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के सीसीटीवी दृश्य सामने आए, जिसमें दिखाया गया कि साथी कैदियों ने पुलिस के सामने उसे चाकूओं से गोद दिया और पुलिस ने कोई बीच-बचाव नहीं किया. 

ये भी पढ़ें: Parliament Building Inauguration: नागपुर से सागौन, मिर्जापुर की कालीन, अगरतला के बांस और...इस तरह संसद भवन का निर्माण हुआ खास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget