एक्सप्लोरर

दिल्ली: अंकित के पिता ने की शांति की अपील, कहा- मुझे किसी धर्म से नफरत नहीं

आरोप के मुताबिक सलीमा के घरवालों ने अंकित का गला रेत दिया. सलीमा के घरवालों का कहना था कि अंकित ने सलीमा को बरगलाकर भगाया है.

नई दिल्ली: देश की राजधानी में अंकित सक्सेना नाम के एक नौजवान को बीच सड़क पर सरेआम गला काटकर मार दिया गया. अंकित का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने सलीमा नाम की एक लड़की से प्यार किया था. इसलिए सलीमा के घरवालों ने अंकित का बेरहमी से कत्ल कर दिया. इस कत्ल को लेकर माहौल काफी गर्म है.

अंकित के पिता की अपील, मामले को धर्म से ना जोड़ें मृतक अंतिक के पिता ने अपील की है कि इस मामले को सांप्रदायिक रंग ना दिया जाए. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी शनिवार शाम को मृतक के परिजनों से मुलाकात की. अंकित सक्सेना के पिता ने मनोज तिवारी से कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए. किसी धर्म से उन्हें नफरत नहीं है. 

क्या अंकित का मुस्लिम लड़की से प्यार करना जिंदगी पर भारी पड़ गया ?

अंकित के पिता ने कहा कि यहां कुछ लोग हमसे बात करते हैं लेकिन उसे मज़हब से जोड़कर दिखा रहे हैं. अंकित के एक रिश्तेदार ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए. अगर कोई जुड़ना चाहता है तो दिल से जुड़े अगर फ़ोटो खिंचवाने आ रहा है तो हम अपनी लड़ाई खुद लड़ लेंगे. दिल्ली: अंकित के पिता ने की शांति की अपील, कहा- मुझे किसी धर्म से नफरत नहीं

मामले पर शुरू हुई राजनीति इस पूरे मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है. मृतक के परिजनों से मिलने वाले बीजेपी सांसद और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल से एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने अंकित की मौत को अखलाख की मौत से जोड़कर सीएम केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए.

दिल्ली: दूसरे धर्म की लड़की से प्यार किया तो बीच सड़क काट दिया गला, लड़की को भी जान का डर

वहीं दिल्ली से बीजेपी के विधायक मंनजिंदर सिरसा ने ट्वीट किया, ''दिल्ली में जो हुआ उसका सच ये है कि 23 साल के अंकित को ऑनर किलिंग के नाम पर अल्पसंख्यक लोगों ने मार डाला. अंकित एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था जिसने ये कबूल किया है कि उसके परिवार ने ही ये हत्या की है.''

तीन को न्यायिक हिरासत, नाबालिग को जुवेनाइल होम भेजा मामले में कुल चार आरोपियों में से 3 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि एक नाबालिक आरोपी को जुवेनाइल होम भेजा गया है. हालांकि इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस समेत अतिरिक्त सुरक्षा बल सीआरपीएफ की दो टुकड़िया तैनात की गई है.

क्या है पूरा मामला? एक फरवरी यानि गुरुवार की रात 8 बजे ख्याला थाने के अंतर्गत आने वाले रघुबीर नगर इलाके में अंकित घर से अपनी सेंटो कार में जा रहा था. इसी दौरान पहले से ही वहां मौजूद उसकी महिलामित्र सलीमा के परिवार वालों ने उसकी गाड़ी को रोका और उसे गाड़ी से उतारकर मारने पीटने लगे.

इस बीच अंकित की मां भी वहां पहुंच गई. उनके साथ भी मारपीट की गई. अपनी मां को पिटता देख जब अंकित बीच बचाव करने आया तो उसकी महिलामित्र की मां, पिता, मामा और नाबालिक भाई ने अंकित को दबोच लिया और पिता ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget