एक्सप्लोरर

राजस्थान: अशोक गहलोत के शपथग्रहण समारोह में ये बड़े नेता हुए शामिल 

अशोक गहलोत ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूम में तीसरी बार आज शपथ ली. वहीं, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है. इस शपथग्रहण को तमाम बड़े दलों के नेताओं के एकता का प्रदर्शन माना जा रहा है. यहां जानें कौन-कौन से बड़े नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

शपथग्रहण समारोह: हिंदीभाषी तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने में कामयाब रही है. इसके बाद आज राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम के रूप में सचिन पायलट ने सीएम पद की शपथ ले भी ली है. इस शपथग्रहण समारोह को विपक्षी एकता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है और विपक्षी दल के बड़े नेता राजस्थान में अशोक गहलोत के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं.

अशोक गहलोत के शपथग्रहण समारोह को कर्नाटक में हुए कुमारास्वामी के शपथग्रहण की तरह विपक्षी दलों की एकजुटता दिखाने के रूप में देखा जा रहा है. समारोह में विपक्ष समेत कांग्रेस पार्टी के भी तमाम बड़े नेता शामिल हुए हैं. इन नेताओं में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा, तारिक अनवर, शरद यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन जैसे बड़े नेता अशोक गहलोत के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं.

समारोह में शामिल हुए नेताओं में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्लाह और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बड़े नाम हैं. इसमें अरविंद केजरीवाल की पार्टी के नेता संजय सिंह भी शामिल हुए. उनके शामिल होने से इस बात के संकेत मिलेंगे कि क्या दिल्ली में आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में क्या कोई गठबंधन की राह तैयार हो सकती है. मोदी कैबिनेट से हाल में ही नाता तोड़ने वाले उपेंद्र कुशवाहा भी इसमें शरीक हुए.

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी खबर दक्षिण भारत की बड़ी राजनीतिक पार्टी डीएमके ने दी. डीएमके नेता एमके स्टालिन ने अपनी तरफ से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पेश कर दिया है. हालांकि, विपक्षी एकता की राह में यह जरूर झटका है कि समारोह में विपक्ष की तीन बड़ी धूरी मायावती, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी गैर हाजिर रहे. कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 15 सालों के शासन को हटाते हुए राज्य में गद्दी हासिल की है. वहीं, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी पांच साल बाद सत्ता में वापसी की है.

यह भी पढ़ें-

1984 दंगा: दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल

3 दिन में जुकरबर्ग...', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी
3 दिन के भीतर माफी मांगें जुकरबर्ग', PM मोदी के वीडियो बैन पर संसदीय समिति की चेतावनी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget