एक्सप्लोरर

मुंबई: चोरी करने फ्लैट में घुसा था चोर, शैंपेन पीकर हुआ बेहोश, और फिर....

मुंबई में मरीन ड्राइव के एक फ्लैट में चोरी करने गए एक चोर ने शैंपेन की बोतलें देखकर अपने प्लान को बदल दिया और वहीं शराब पी कर सो गया.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मरीन ड्राइव से एक हैरतअंगेज चोरी की वारदात सामने आई है. दरअसल, एक व्यापारी के फ्लैट में चोरी करने पहुंचे चोर की फ्रिज में शैंपेन की बोतलें देखकर नीयत बदल गई और दो बोतल शराब पीकर वहीं सोफे पर लेट गया. सुबह नौकर के आने के बाद मामले की जानकारी हुई. पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुंबई सेंट्रल का रहने वाला संजीव वर्मा बुधवार रात को मरीन ड्राइव के गिरिकुंज भवन में व्यापारी सिद्धांत साबू के फ्लैट में चोरी करने घुसा था. साबू ने हाल ही में यहां घर खरीदा था और वो इस घर में शिफ्ट नहीं हुए थे. केवल कुछ सामान ही रखा था. वो उसी बिल्डिंग में अपने दूसरे फ्लैट में रहते हैं.

नौकर के आने पर हुआ खुलासा

गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे साबू के नौकर ने देखा कि नए फ्लैट में एक लाइट चालू है. जब उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है तो उसने अलार्म बजा दिया. लोगों की मदद से जब साबू अंदर पहुंचे और उन्होंने देखा कि संजीव सोफे पर लेटा है और उसके बगल में एक चाकू है. साथ ही डस्टबिन में उन्हें शैंपेन की खाली बोतलें मिलीं.

साबू की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि वह बालकनी से फ्लैट में दाखिल हुआ था. रेफ्रिजरेटर में रखी शैंपेन को पीने के बाद उसने भागने की योजना बनाई लेकिन सो जाने के चलते वह पकड़ा गया.

हालांकि साबू ने घर से तीन जोड़े जूते भी गायब होने की बात कही है, लेकिन पुलिस को बरामद नहीं हुआ. संजीव वर्मा पर धारा 454, 457, 380 , 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया. अदालत में उसने बताया कि उसने केवल शैंपेन पी, लेकिन कुछ चुराया नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

Jewellery को लेकर हुए विवाद के बाद बेटी ने पिया फिनाइल, मां ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान

शराबबंदी के आलोचकों को नीतीश कुमार का जवाब- 'जबतक मैं सीएम हूं , लागू रहेगी शराबबंदी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा-नारेबाजी, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
बांग्लादेश में असुरक्षा के बीच दुर्गोत्सव? शेख हसीना ने जाहिर की चिंता
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
Live: CP में अभिजीत दीपके का प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बोली- कंट्रोल करने के लिए उठाएंगे कदम
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget